<
Categories: मनोरंजन

Daldal Trailer Review: कमजोर दिल वाले हो जाएं सावधान ! भूमि पेडनेकर की सीरीज ‘दलदल’ का दिल दहला देने वाला ट्रेलर आया सामने

Daldal Trailer Release: बॉलीवुड अभिनत्री भूमि पेडनेकर की आगामी सीरीज 'दलदल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसके दृश्य बेहद ही खौफनाक हैं. जानिए ट्रेलर के बारे में.

Daldal Trailer Review: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मर्डर मिस्ट्री सीरीज ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें बेहद ही खतरनाक अंदाज में देखा जा रहा है. इस रोंगटे खड़े करने वाले ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन्स है, जो बेहद ही डरा देने वाले हैं. एक्ट्रेस का ये अवतार देख नेटिजंस भी हैरान कर रहा है.

क्या है ट्रेलर में?

‘दलदल’ सीरीज का 60 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसकी शुरुआत में सबसे पहले दर्शकों को सावधान किया जाता है. इसके बाद खून, हिंसा, क्रूर और बेहद भयावह दृश्य दिखाए जाते हैं. यह देख लगता है कि सावधान करना सही था. इस पूरे ट्रेलर में एक भी डायलॉग नहीं है. इसमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिख रही हैं, जो एक ऐसे हत्यारे का पीछा कर रही हैं, जो आदमियों को बड़ी बेरहमी से मार रहा है. एक सीन तो ऐसा है, जिसमें एक इंसान के मुंह में कुछ चीज ठूंस दी जाती है. इसके अलावा ट्रेलर में एक्ट्रेस अपने पुराने दर्दनाक दिनों को भी याद करती हैं. जिसमें वह खुद को स्कूल यूनिफॉर्म में देखती हैं. 

कैसा है ट्रेलर?

इस पूरे ट्रेलर में एक भी डायलॉग नहीं हैं, लेकिन इसके एक-एक सीन इतने खतरनाक और प्रभावशाली हैं कि आपको स्क्रीन की ओर खींचने का काम करते हैं. भूमि पेडनेकर का स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है. वहीं सीरीज की सिनेमैटोग्राफी ठीक-ठाक लग रही है. इसके अलावा इसका निर्देशन भी अच्छा नजर आया. अब सीरीज रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि यह कैसी है. यह सीरीज 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी. इसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है.

किस पर आधारित है यह सीरीज?

इस सीरीज की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें मुंबई क्राइम ब्रांच की नई नियुक्त डीसीपी रीता फरेरा (भूमि पेडनेकर) हैं, जो एक खतरनाक हत्यारे से जूझते हुए अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है। अभिनेत्री के अलावा इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए पैन कार्ड बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:31:04 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST