<

Bigg Boss 19 Finale: फिनाले आते ही बदले Tanya Mittal, Farhana bhatt और Gaurav Khanna के रंग.. अब शुरू होगा साम दाम दंड भेद का खेल

Bigg Boss 19 Finale Contenstant: 7 दिसंबर रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. शो के 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक का नाम शामिल है. इन पाचों के बीच अब जमकर मुकाबला छिड़ा हुआ है, देखना है कि बिग बॉस 19 का वीनर (Bigg Boss Winner) कौन होने वाला है

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का फिनाले शुरू होने में केवल कुछ घंटों का समय बचा है और शो के 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक इस समय लगातार चर्चा में बने हुए. सोशल मीडिया पर हर जगह यही सवाल है कि बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी किस के हाथ लगने वाला है और बिग बॉस 19 का वीनर (Bigg Boss Winner) कौन होने वाला है. बिग बॉस 19 के सभी फाइनलिस्ट इस समय जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. लोगों ने फिनाले आते ही बिग बॉस 19 के सभी फाइनलिस्ट के व्यवहार में बदलाव नोटिस किया है आइये जानते हैं किसके व्यवहार में ज्यादा बदलाव आया है.

गौरव खन्ना ने दिखाया इमोशनल साइड

हाल ही में बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड के दौरान गौरव खन्ना बच्चे और पत्नी के सवाल को लेकर बेहद इमोशनल हो गए और 2 बार रो पड़े थे. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि गौरव खन्ना उन लोगों में से नहीं हैं जो किसी भी छोटी सी बात पर आंसू बहा दें. इसी वजह से कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें फेक बता रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो उन्हें स्पोर्ट कर रहे हैं.

फिर आंसू बहाने में लगी तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 में अपनी जर्नी देखकर तान्या मित्तल भी फिर से इमोशनल कार्ड खेला और आंसू बहाने लगी और सभी को अपने ता स्ट्रगल की कहानी सुनाने लगी. इस बात पर गौरव खन्ना और अमाल दोनों ने तान्या मित्तल का मजाक भी उड़ाया है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी तान्या मित्तल का ड्रामेबाज और ओवरएक्टिंग की दुकान कहा जा रहा है. लोगों का कहना है कि अभी भी तान्या मित्तल झूठ बोलने से पीछे नहीं हट रही हैं.

अमाल मलिक के व्यवहार में आया बड़ा आया है बदलाव

बिग बॉस 19 का फिनाले आने से पहले अमाल मलिक के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है, वो काफी शांत नजर आ रहे है. ऐसा देख लोगों को हैरानी हो रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या ये वही अमाल है, जो शो की शुरूआत में था. लोग उनका ये गेम प्लान बता रहे हैं.  

गिरगिट की तरह रंग बदलती दिखा फरहाना

बिग बॉस 19 का फिनाले आते ही फरहाना भट्ट भी गिरगिट की तरह अपने रंग बदलती दिखा रही है. अब शो के आखिर में फरहाना सबको अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुना रही हैताकी वह फैंस की सहानुभूति बटोर सक, उन्होंने ऐसी कहानी सुनाई है, जो आज के समय में हर घर की कहानी है. सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें स्पोर्ट कर रहे हैं और कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

प्रणीत मोरे ने भी बहाए बिग बॉस में आंसू

प्रणीत मोरे, जो हमेशा मजाक में रहते है और सबको हंसाते है, वो भी फिनाले आते ही आंसू बहाते नजर आए हैं. मालती के जाने के बाद प्रणीत मोरे को काफी रोते हुए देखा गया है. लोगों को उम्मीद नहीं थी की प्रणीत मोरे नेशनल टीवी पर रो सकते हैं, वो भी मालती के लिए… ऐसे में कई लोगों को ये नाटक लग रहा है. 

किस के हाथ आएगी बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी

सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया है, कई लोगों का कहना है कि मेकर्स शो का विनर अमाल मलिक को बनाना चाहते हैं, तो कुछ लोगो का कहना है कि फरहाना भट्ट या फिर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 शो को जीत सकते हैं. इतना ही नहीं कही लोगों का यह भी कहना है कि इस बार बिग बॉस 19 के घर में कोई भी विनर बनने के लायक नहीं है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:12:05 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST