Bigg Boss 19 winner 2025: गौरव खन्ना ने सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' जीत लिया है. बिग बॉस के Show में गौरव सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं. उन्होंने फरहाना को पछाड़कर बिग बॉस-19 जीता है.
Bigg Boss 19 winner 2025
Bigg Boss 19 winner 2025: गौरव खन्ना ने रविवार (7 दिसंबर, 2025) की रात को बिग बॉस-19 का खिताब जीत लिया है. फरहाना भट्ट फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि प्रणित मोरे सेकेंड रनरअप रहे. बिग बॉस 19 जीतने पर गौरव खन्ना को इनाम में 50 लाख रुपये की राशि और बिग बॉस-19 की ट्रॉफी मिली. शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और गौरव खन्ना शामिल थे. इस सीजन की शुरुआत 24 अगस्त, 2025 से हुई थी. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया.
यहां पर बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में चला. शुरुआती दौर में ही ग्रैंड फिनाले से अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे बाहर हो गए. इसके बाद गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला हुआ. काफी मशक्कत के बाद रिजल्ट आया और गौरव खन्ना ने फिनाले जीता और ट्रॉफी अपने नाम की.
फिनाले में शामिल होने के लिए कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, करण कुंद्रा जैसे सितारे पहुंचे. आयोजन में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी सलमान खान के साथ नजर आए. यहां पर बता दें कि पवन सिंह ने सलमान खान के अनुरोध पर भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पॉपुलर सॉन्ग पर पर्फोर्मेंस दी. सलमान खान ने भी इस गाने पर डांस किया.
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने महान एक्टर धर्मेंद्र को याद किया. सलमान खान ने बताया कि वह करीब-करीब बिग बॉस के हर सीजन में आए. धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान खान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.
Bihar News: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में…
Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 10 अप्रैल को खेले गए मैच में…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Mathura Boat Accident: मथुरा में हादसे के तुरंत बाद 22 लोगों को स्थानीय नाविक और गोताखोरों…