<
Categories: देश

CM Pramod Sawant का बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से लगी थीं गोवा के नाइटक्लब में आग, मालिक को किया गिरफ्तार

Goa Nightclub Fire News: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग लगने की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक पटाखे माने जा रहे हैं.

CM Pramod Sawant statement on Panaji Nightclub Fire Incident: गोवा (Goa) के पणजी (Panaji) में एक नाइटक्लब में लगी आग (Night Club Fire) ने पूरे देश को हिला दिया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने कहा है कि ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने की शुरुआती वजह इलेक्ट्रिक पटाखे माने जा रहे हैं. इस घटना में 25 लोगों की दुखद मौत के बाद, पुलिस ने क्लब के चार स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन सभी पर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. क्लब मालिकों, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.

क्लब मालिकों को गिरफ्तार किया जाएगा

क्लब मालिकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.  मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को निर्देश दिया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई न बरती जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अधिकारी जिन्होंने नियमों के उल्लंघन के बावजूद क्लब को चलाने की इजाजत दी थी, उन्हें उसी दिन सस्पेंड कर दिया जाएगा.

राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी. कंडावेलु और DGP को दोषी अधिकारियों की पहचान करने और तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार ने इस भयानक घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जिसमें दक्षिण गोवा के कलेक्टर, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के उप निदेशक और फोरेंसिक प्रयोगशाला के निदेशक शामिल हैं.

नाइटक्लब के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की जाएगी

यह समिति एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के सभी नाइटक्लब और भीड़भाड़ वाली जगहों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की जाएगी, जिसमें मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को अनिवार्य किया जाएगा. बिना अनुमति के चल रहे क्लबों का ऑडिट भी किया जाएगा.

मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा

मुआवज़े की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फंड से 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मिलेंगे. सरकार मृतकों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सभी इंतज़ाम करेगी। यह घटना शनिवार रात करीब 11:45 बजे हुई। सभी पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST

‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज

Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…

Last Updated: September 30, 2026 23:10:22 IST

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…

Last Updated: September 30, 2026 22:16:27 IST

जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…

Last Updated: September 30, 2026 21:52:34 IST