<

अब भी ‘बेकार’ हैं गौरव खन्ना, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के विनर का एक महीने के बाद सनसनीखेज खुलासा

Gaurav Khanna Sensational Revelation: सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस-19 विनर गौरव खन्ना ने YouTube व्लॉग में चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस वीडियो में वह प्रणित मोरे के साथ नजर आ रहे हैं.

Gaurav Khanna Sensational Revelation: बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो गया, लेकिन इसके कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में हैं. खासतौर से तान्या मित्तल, अशनूर कौर, अमाल मलिक लगातार चर्चा में बन हुए हैं. पिछले दिनों तान्या मित्तल नेबिग बॉस विनर गौरव खन्ना पर लगातार हमले किए तो अशनूर कौर अपने आलीशान घर की वजह से चर्चा में आईं. टॉप 5 में जगह बनाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने भी खुलासा किया उनका एकतरफा प्यार दोतरफा नहीं हो पाया. इस सबके बीच बिग बॉस विनर गौरव खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अभी तक वह कार नहीं मिली है जो उन्होंने बिग बॉस 19 में जीती थी. इसी वीडियो में प्रणित मोरे कह रहे हैं कि वह अब अमीर बन चुके हैं.

अपने लेटेस्ट व्लॉग में टीवी एक्टर और बिग बॉस सीज़न 19 के विनर गौरव खन्ना ने अंबानी परिवार के लिए एक इवेंट होस्ट करने के बारे में डिटेल्स शेयर कीं. इसमें वह कार को लेकर खुलासा करते नजर आए. गौरव खन्ना ने कहा है कि वह कार उन्हें अब तक नहीं दी गई है जो उन्होंने बिग बॉस में रहने के दौरान जीती थी. लेटेस्ट वीडियो में गौरव खन्ना अंबानी परिवार के लिए एक इवेंट होस्ट करने और अपने बिग बॉस 19 के दोस्त प्रणित मोरे से थोड़ी देर बात करते हुए भी नज़र आ रहे हैं.

YouTube व्लॉग में गौरव खन्ना ने कबूली बात

दिलचस्प बात यह है कि प्रणित मोरे और गौरव खन्ना फिर से मिले. प्रणित मोरे तो गौरव खन्ना के लेटेस्ट व्लॉग में भी नज़र आए हैं. यहां पर बता दें कि अनुपमा एक्टर गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 जीते हुए लगभग एक महीना हो गया है, लेकिन विनर को कार नहीं मिली है. एक YouTube व्लॉग में गौरव ने खुलासा किया कि उन्हें अभी तक वह कार नहीं मिली है जो उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में एक कॉन्टेस्ट के दौरान जीती थी.

रिलायंस फैमिली का शो होस्ट कर रहे हैं बिग बॉस विनर

गौरव अपने लेटेस्ट व्लॉग में एक खास इवेंट होस्ट करने की अपनी तैयारियों की झलक दिखाते हैं. इस वीडियो में वह कह रहे है कि पहली बार कोई इवेंट होस्ट कर रहे हैं. यह कुछ बहुत अलग है. स्क्रिप्ट बहुत बड़ी है, ऐसा लग रहा है जैसे किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं. गौरव इस वीडियो में कहते हैं कि वह घोड़े पर सवार होकर स्टेज पर एंट्री करेंगे. दो शो होने वाले हैं और हर शो में 40000 लोगों की भीड़ होगी. गौरव इस वीडियो में यह भी स्वीकारते हैं कि रिलायंस फैमिली का शो होस्ट कर रहे हैं. यह हर साल श्री धीरूभाई अंबानी की जयंती पर होता है. गौरव का कहना है कि यह कोई टेलीविज़न पर आने वाला इवेंट नहीं है, लेकिन पर्सनली उनके लिए एक उपलब्धि है.

प्रणित मोरे से मिलकर खुश हुए गौरव

इसी वीडियो में वह प्रणित मोरे के साथ डिनर करते हुए नज़र आ रहे हैं. दोनों बिग बॉस 19 में बिताए अपने समय को याद करते हैं. प्रणित को कांटे और चम्मच से खाना खाता देखकर गौरव पूछते हैं- क्या यह बिग बॉस का असर है? इस पर कॉमेडियन जवाब देते हैं- ‘मैं अमीर बन चुका हूं‘ वीडियो में बिग बॉस विनर गौरव कंटेस्टेंट और दोस्त प्रणित को कुछ पैक्ड मिठाइयां भी देते नजर आते हैं. इसी दौरान कॉमेडियन प्रणित मोरे मज़ाक में अनुपमा एक्टर से अपनी कार गिफ्ट करने कहते हैं. इस पर रिएक्ट करते हुए गौरव कहते हैं कि उन्हें वह कार नहीं मिली जो उन्होंने बिग बॉस हाउस में बतौर कंटेस्टेंट जीती थी. यहां पर बता दें कि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने हैं. बतौर विजेता उन्हें 50 लाख रुपये और और ट्रॉफी मिली है. इसके अलावा कार भी मिलनी चाहिए थी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

SBI Data Breach: डार्क वेब पर लीक हुआ SBI का डेटा? बैंक ने खुद किया खुलासा; कहा- लगभग 375000 रिकॉर्ड

SBI Data Breach: SBI के मुताबिक, डार्क वेब पर मिले लगभग 3,75,000 रिकॉर्ड के शुरुआती एनालिसिस…

Last Updated: October 21, 2026 12:40:27 IST

IND VS NZ: अभिषेक शर्मा की जगह वैभव को टीम में मिलेगा जगह? या इस बार भी प्लेइंग XI से रहेंगे बाहर; कप्तान अय्यर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज शुरू होने से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने…

Last Updated: October 21, 2026 12:04:59 IST

Delhi air pollution: दशहरा पर ये हाल…तो दिवाली पर क्या होगा मंजर? दिल्ली में प्रदूषण का लेवल हुआ High

Delhi air pollution: दिल्ली में दशहरे के बाद प्रदूषण बढ़ गया है. CPCB के आंकड़ों…

Last Updated: October 21, 2026 11:58:37 IST

‘एक कमरे में…’, सऊदी में मौत की सजा पाने वाली महिला ने जेल से फोन कर क्या बताया? परिवार ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

Saudi Arabia Bangladeshi Woman Death Sentence:  बांग्लादेश में मौत की सजा पाने वाली महिला के…

Last Updated: October 21, 2026 11:55:15 IST

Bigg Boss 20 : अरिश्फा खान से भिड़े काजी तौकीर, गुस्से में कह दी इतनी बड़ी बात; बाप-बेटी बॉन्ड का हुआ THE END?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच भयंकर…

Last Updated: October 21, 2026 11:23:45 IST