Salman Khan Ganpati Visarjan: सलमान खान मंगलवार को गणपति विसर्जन के लिए अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिसे उनकी बहन अर्पिता ने बेहद प्यार से ठीक किया.
Salman Khan Ganpati Visarjan: बॉलीवुड के सुपरस्टार और पूरे देश के भाईजान जलमान खान मंगलवार, 15 सिंतबर को अपने भाई सोहेल खान के घर पर गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे. उनका पूरा परिवार इस दौरान उनके साथ था. इस सेलिब्रेशन में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल थी. इस दौरान सलमान खान बप्पा की आरती करते हुए नजर आए. लेकिन, इस दौरान भाईजान से एक चूक हो गई, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
दरअसल, जब भाईजान आरती कर रहे थे, तो उनकी बहन ने देखा कि वह गलत तरीके से यानी उल्टी आरती कर रहे हैं. उन्होंने बड़े प्यार से भाई कहकर पुकारा, लेकिन मंत्रोच्चार और आरती के कारण वह आवाज नहीं सुन पाए. फिर उनकी बहन ने इशारों में उन्हें आरती करने का सही तरीका बताया. इस पर सलमान ने तुरंत आरती ठीक की और फिर प्यारा सा रिएक्शन दिया. जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दिखाता है. आरती करने के बाद उन्होंने अपनी भतीजी को भी आरती करने का सही तरीका बताया.
यूलिया वंतूर भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. वह सलमान खान के बाद आरती करती नजर आईं. सलमान इस दौरान प्रिंटेड जींस, मैचिंग जैकेट, काली टी-शर्ट और काली बीनी पहने कैजुअल लुक में दिखे. वहीं, यूलिया पीले रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक अन्य वीडियो में सलमान खान अपनी सौतेली मां हेलेन और उनके साथ बैठे दूसरे मेहमानों से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने पैपराजी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसके अलावा, सलमान एक छोटे बच्चे पर प्यार लुटाते हुए भी दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन
फैंस को सलमान और अर्पिता खान का रिश्ता बेहद प्यारा लगा. सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ की. गणपति विसर्जन सोहेल खान की बिल्डिंग में हुआ. इस मौके पर अरहान खान समेत परिवार के सदस्य और कई दोस्त भी शामिल हुए.
Cremation after sunset: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की धार्मिक परंपराएं…
Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…
Priya Saroj saree look: रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ…
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…