Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उन्हें काफी दर्द और धोखे का सामना करना पड़ा था. बाहर से सब कुछ ठीक दिखता था, लेकिन अंदर की कहानी बिल्कुल अलग थी.
ईशा को कैसे हुआ धोखे का एहसास?
ईशा ने कनिका से बात करते हुए बताया कि वह किसी की बात पर तुरंत भरोसा नहीं करतीं. अगर कोई उनके रिश्ते को लेकर कुछ कहता था, तो वह तब तक यकीन नहीं करती थीं, जब तक उन्हें खुद कोई सबूत न मिल जाए. ईशा ने कहा कि रिश्ते में रहते हुए उन्हें कुछ चीजों पर शक जरूर हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखा. बाद में जब रिश्ता खत्म हुआ, तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ लंबे समय से धोखा हो रहा था.
फिजिकल, इमोशनल या सोशल?
बातचीत के दौरान कनिका ने ईशा से पूछा कि उन्हें किस तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह फिजिकल, इमोशनल या सोशल था? ईशा ने कुछ देर रुकने के बाद जवाब दिया कि उन्हें इन सभी तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. उनके इस जवाब से बातचीत काफी भावुक हो गई.
ये भी पढ़ें: असम के ‘बिहू’ संगीत से बना था अक्षय कुमार की सासूमां का ये गीत, देसी गाने मेंडिंपल कपाड़िया ने ढाया था कहर
रिश्ते में खुद को अधूरा महसूस करती थीं ईशा
ईशा ने बताया कि रिश्ते में बीच में लटके रहना उनके लिए काफी मुश्किल और परेशान करने वाला अनुभव था. उन्होंने इसे एक ऐसी स्थिति बताया, जहां सामने वाला आपको खास होने का एहसास कराता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि रिश्ते की सच्चाई कुछ और थी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त बताए, आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे और आपको अपने साथ जगहों पर लेकर जाए, लेकिन बाद में पता चले कि आप उसके लिए कभी उस जगह पर थे ही नहीं. ईशा के मुताबिक, उन्हें अपने पार्टनर के पूरे सोशल सर्कल से नहीं मिलवाया गया था. वह सिर्फ कुछ खास लोगों से ही मिली थीं. उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए काफी उलझन भरा और मुश्किल बताया.
ये भी पढ़ें: पहले उतारे महिला के कपड़े, फिर बदन पर मिर्च…पंचायत ने सुनाया ऐसा तालिबानी फरमान; सुन कांप उठेगी रूह