<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति, माही विज और यंग डीएस के फैसले से रीति तिवारी शो से बाहर हो गईं.

Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, यह दर्शकों पर अलग छाप छोड़ रहा है. घर के अंदर असली मुकाबला शुरू हो गया है. अब तक शो से 2 कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक रात घर में ज़बरदस्त झगड़ा हुआ. जी हां, यह सच है, शो में मिड-वीक एविक्शन हुआ है. बाहर निकलने का समय आ गया है, कौन बाहर हुआ और क्या ट्विस्ट आया, आइए जानते हैं.

‘बिग बॉस 20’ अब लगभग 4 हफ़्तों से चल रहा है. शो में अब नया मोड़ आया है. घर से 2 कंटेस्टेंट पहले ही बाहर हो चुके थे, जिसके बाद 11 कंटेस्टेंट एविक्शन के लिए नॉमिनेटेड थे. ‘बिग बॉस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जो सदस्य घर से बाहर निकला है, वह कोई और नहीं बल्कि रीति तिवारी हैं. वह शो से बीच हफ्ते में ही बाहर हो गईं.

मिड-वीक एविक्शन कैसे हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग डीएसए को सीक्रेट रूम में बुलाया. बिग बॉस ने उन्हें बताया कि उन्हें एक अहम फैसला लेना है. उन्हें बताया गया कि उनके फैसले से घर के किसी एक सदस्य का शो में बने रहना तय हो सकता है. उन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि किस ‘लाइफलाइन’ को हटाना है. रीति की एक लाइफलाइन पहले ही पूरी हो चुकी थी. इसलिए दूसरी लाइफलाइन के हटने पर वह शो से बाहर हो गईं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:  बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

सलमान खान ने भी लगाई थी फटकार

रीति तिवारी को वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी डांटा था. सलमान ने उनके खेल और बर्ताव को लेकर समझाया था कि वो शो में कहां गलती कर रही हैं. लेकिन सलमान के समझाने के बाद भी उनके खेल में कोई सुधार नहीं दिखा.दर्शकों को भी उनका गेम कुछ खास पसंद नहीं आया. आखिर में घर के अंदर मिले वरदान और दूसरे कंटेस्टेंट्स के फैसले की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.रीति से पहले कौन हुआ बाहर?बिग बॉस 20 में रीति का सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया. उनसे पहले ईशा रिखी शो से बाहर हुई थीं. ईशा के बाद रोहेद खान को भी घर छोड़ना पड़ा था. इस तरह शो के शुरूआत में ही कई लोग बाहर हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: पटक-पटकर मारा, बाल खींचे और फिर… इस शख्स ने पार की थी सारी हदें; प्यार में सब सहती रहीं काजल राघवानी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: कौन था विजय बाजिया? जिसके पीछे कैंपर लेकर आए 6 बदमाश, फिर फिल्मी स्टाइल में कुल्हाड़ी से किए टुकड़े-टुकड़े

History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…

Last Updated: November 12, 2026 08:47:12 IST

सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी शुरुआत? GIFT Nifty ने दिए फ्लैट से कमजोर ओपनिंग के संकेत

GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…

Last Updated: November 12, 2026 08:53:33 IST

Watch Video: विधवा क्या होती है? फिर कर दिया गोलियों से छलनी, CCTV में कैद हुए मौत से पहले के वो चंद सेकंड

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में धनतेरस की शाम परमजीत धनखड़ की हत्या का CCTV सामने…

Last Updated: November 12, 2026 08:11:54 IST

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…

Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज महंगा हुआ पेट्रोल या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 12, 2026 07:09:07 IST