<
Categories: मनोरंजन

बिग बॉस 20 से रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, काजी के फैंस में खुशी की लहर, जानें किसने बिगाड़ा खेल

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्ट कर दिया गया है. इस एविक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है. वे बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में हर दिन कहानी एक नया मोड़ ले रही है. कभी दोस्ती चर्चा में आती है तो कभी किसी कंटेस्टेंट की एक गलती पूरा गेम पलट देती है. अब ऐसा ही कुछ रीति तिवारी के साथ देखने को मिला है. घर में लगातार सुर्खियों में रहने वाली रीति को मिड-वीक एविक्शन में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. हालांकि, उनके जाने के बाद कहानी खत्म होने के बजाय और दिलचस्प हो गई है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना है कि रीति को वास्तव में शो से बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है. फिलहाल मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

तीन कंटेस्टेंट्स के हाथ में आया फैसला

एविक्शन का यह ट्विस्ट तब आया, जब बिग बॉस ने कैप्टेंसी की रेस में शामिल माही, उदिति और युंग को कन्फेशन रूम में बुलाया. बिग बॉस ने उनसे पूछा कि आखिर वे घर में किस मकसद से आए हैं. तीनों ने जवाब दिया कि उनका लक्ष्य गेम खेलना और जीतना है. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर के 11 नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक नाम चुनने की जिम्मेदारी दे दी. यानी अब फैसला वोटिंग या सामान्य नॉमिनेशन के बजाय इन तीनों के हाथ में था. तीनों ने अपनी-अपनी पसंद बताई. माही ने मैरी का नाम लिया, उदिति ने रीति को चुना और युंग ने अमन का नाम सामने रखा. बातचीत आगे बढ़ी तो आखिरकार रीति के नाम पर सहमति बन गई और यहीं से उनके सफर का यह नया मोड़ शुरू हुआ.

काजी से दोस्ती पर भी हुई चर्चा

रीति के एविक्शन के दौरान युंग ने काजी तौकीर के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने रीति को पहले ही सलाह दी थी कि काजी के साथ इतनी जल्दी करीबी दोस्ती न बनाएं, क्योंकि बाहर से यह बनावटी लग सकती है. यही दोस्ती पहले भी बिग बॉस के घर में चर्चा का विषय रही थी. डिस बैटल के दौरान रीति, काजी और उदिति के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी. इसी टास्क में रीति की कुछ टिप्पणियों पर भी सवाल उठे थे.

सलमान खान ने भी लगाई थी फटकार

रीति के गेम को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी. डिस बैटल में उनके प्रदर्शन को सलमान ने काफी खराब बताया था. उन्होंने काजी के व्यवहार की तुलना रीति के अंदाज से करते हुए कहा था कि काजी ने कई टिप्पणियों को भी शालीनता से संभाला. सलमान ने रीति को यह भी समझाया था कि उन्हें अपने पिता मनोज तिवारी की पहचान के सहारे नहीं बल्कि अपने खेल के दम पर खुद को साबित करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि बाहर लोग उनके प्रदर्शन को नेपोटिज्म से जोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Viral Video: फैन की होती रही बेइज्जती, चुपचाप मुंह बंद कर खड़े रहे सलमान खान; वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Premanandji Disciple CCTV: कैसे ली Premanand Ji के शिष्य ने ली अपनी जान? CCTV में कैद हुआ मौत का पूरा मंजर; जमीन पर लेटकर किया सोच-विचार और फिर…

Premanandji Disciple CCTV: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में दूसरा…

Last Updated: October 2, 2026 13:21:35 IST

Odisha News: 80 साल की महिला से दुष्कर्म! बेटी के घर से लौट रही थी दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला, हैवानों ने जंगल में घसीटकर दिखाई दरिंदगी

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के एक जंगल में 80 वर्षीय दृष्टिहीन महिला के साथ कथित…

Last Updated: October 2, 2026 13:17:06 IST

Mahavir Jain: नीम करोली बाबा के बाद अब पर्दे पर आएगी महावीर जैन की कहानी, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

Mahavir Jain: हाल ही में बाबा नीम करोली पर फिल्म हनुमान अंश रिलीज हुई, जिसे…

Last Updated: October 2, 2026 13:11:05 IST

Haryana News: पत्नी को पीट रहा था पति, बीच-बचाव के लिए आगे आया 16 साल का किशोर, मां को बचाने में पिता की चली गई जान

पुंडरी में पारिवारिक झगड़े के दौरान एक 55 वर्षीय ईंट भट्ठे के मजदूर की कथित…

Last Updated: October 2, 2026 13:04:38 IST