Live TV
Search
Home > मनोरंजन > KBC 18: कभी अकेली थीं, फिर गांव ने बसाया घर…फिर सास-ससुर ने किया ऐसा काम, आज जीता लाखों का इनाम

KBC 18: कभी अकेली थीं, फिर गांव ने बसाया घर…फिर सास-ससुर ने किया ऐसा काम, आज जीता लाखों का इनाम

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हाल ही में एपिसोड में पूजा दास हॉटसीट तक पहुंची. उन्होंने 12वीं क्लास तक पढ़ाई-लिखाई की है और साथ ही घर संभावती है. उन्होंने अपने स्कूल से लिए ज्ञान से अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा प्रभावित किया और 12.5 लाख रुपये का इनाम हासिल किया.

Written By:
Last Updated: September 4, 2026 11:18:48 IST

Mobile Ads 1x1

KBC 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (Kaun Banega Crorepati 18) के हर एपिसोड में एक ऐसा कंटेस्टेंट आता है, जो अपने ज्ञान से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) समेत हर किसी को प्रभावित करता है. हाल ही में, KBC की हॉटसीट तक पूजा दास (Pooja Das) पहुंची. पूजा उत्तर प्रदेश के वसीलपुर ग्रांट नाम के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं. पुजा ने केवल 12वीं क्लास तक ही पढ़ाई-लिखाई की है. वह दो बच्चों की मां हैं और अपने परिवार के साथ घर संभालती है. उन्होंने केबीसी के मंच तक पहुंचकर सबको साबित कर दिया कि एक महिला अगर ठान ले तो कुछ भी कर सकती है. उन्होंने अपने खेल से अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा प्रभावित किया और 12.5 लाख की इनामी राशि अपने नाम की. पूजा की समझदारी से अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा प्रभावित हुए. 

गांव के एकमात्र कंटेंट क्रिएटर 

पूजा दास अपने गांव की पहली और एकमात्र कंटेंट क्रिएटर हैं. उनकी अंग्रेजी पर भी अच्छी-खासी पकड़ है. उनके टैलेंट से खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए थे. पूजा दास ने ₹12.5 लाख का पड़ाव पार किया और 25 लाख के सवाल पर अटक गईं. 25 लाख के सवाल तक केवल एक ही लाइफलाइन बची थी. लेकिन, पूजा के हिसाब से ये सवाल काफी मुश्किल था, इसलिए उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल कर उसे बदवा दिया, सवाल था 

दुनिया का एकमात्र ‘यूनाइटेड नेशन्स मेमोरियल कब्रिस्तान’ किस देश में स्थित है? 

  • वियतनाम
  • डीआर कांगो
  • दक्षिण कोरिया
  • लेबनान

पूजा ने इस सवाल का जवाब वियतनाम दिया, लेकिन जवाब दक्षिण कोरिया था. 

बचपन में ही चली गई थी माता-पिता की जान

पूजा ने बताया कि कम उम्र में ही माता-पिता दोनों की जान चली गई. अमिताभ बच्चन से बात करते हुए पूजा ने उन मुश्किल हालातों के बारे में भी बताया जिनका सामना उन्हें बड़े होने में करना पड़ा. जब वह 15 साल की थीं, तब उनकी मां गुजर गईं और दो साल बाद उनके पिता भी गुजर गए. माता-पिता की मौत के बाद पूजा ने बताया कि उनके गांव के लोग उन पर शादी का दबाव बनाने लगे. आखिर में 21 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई. अब शादी को तीन साल हो गए हैं और पूजा की एक छोटी बेटी है जो अगले महीने दो साल की होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Mirzapur Movie Review: देसी रोमांस और खतरनाक पॉलिटिक्स…इस बार किससे नैन मटक्का कर रही जरीना? मिर्जापुर की खूनी सियासत फिर मचाएगी भौकाल

ससुरालवालों ने दिया साथ 

पूजा ने अपने ससुराल वालों, खासकर अपनी सास कमला मंडल के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी प्यार से बात की. उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्हें अपने ससुराल वालों से माता-पिता जैसा सपोर्ट मिला, कमला ने उनके सपनों को रोकने के बजाय उन्हें हिम्मत दी. रेसिपी वीडियो से लेकर महिला सशक्तिकरण कंटेंट तक, पूजा ने करीब दो साल पहले कंटेंट बनाना शुरू किया था. अपने शुरुआती वीडियो में वह ज़्यादातर अपनी सास की रेसिपी शेयर करती थीं. समय के साथ उन्होंने अपने लिए एक जगह बनाई और महिला सशक्तिकरण जैसे टॉपिक पर बोलना शुरू किया. पूजा ज़्यादातर अपने वीडियो इंग्लिश में बनाती हैं

पूजा ने यह भी बताया कि उन्होंने इंग्लिश इसलिए चुनी क्योंकि वह अपने आस-पास के लोगों का फालतू ध्यान अपनी ओर नहीं खींचना चाहती थीं. बातचीत के दौरान बच्चन भी उनकी इंग्लिश में फ्लूएंसी देखकर हैरान रह गए. पूजा ने कहा कि उन्होंने एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से क्लास 12 पूरी की, जिससे उन्हें भाषा समझने और बोलने में मदद मिली.

ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor Networth: करोड़ों की दौलत के मालिक थे ऋषि कपूर, जानें पत्नी-बच्चों के लिए क्या गए छोड़?

MORE NEWS