<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव को सुनाई खरी-खोटी? मुंहबोले भाई को लेकर कही बड़ी बात! बोलीं – ‘मसाज पार्लर…’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव गिल को जमकर फटकार लगाई. वीकेंड का वार प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में हर दिन रिश्तों और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर नए विवाद सामने आ रहे हैं. इस बीच शो के वीकेंड का वार का नया प्रोमो चर्चा में है. इसमें स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री दिखाई गई है. काशवी घर के सदस्य लव गिल से नाराज नजर आती हैं और उनसे उनके व्यवहार को लेकर सवाल करती हैं. उनका यह अंदाज देखकर शो में एक नए विवाद की चर्चा शुरू हो गई है.

रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को लगाई फटकार

बीते वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्ट के रूप में नजर आए. प्रोमो के मुताबिक, रोहित ने स्काउट ओपी और लव गिल के व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने दोनों को उनके रिश्ते और घर में उनकी हरकतों को लेकर फटकार भी लगाई. इसके बाद अब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री ने मामले को और दिलचस्प बना दिया है.

‘मुंहबोले भाइयों के साथ भी ऐसा करते हो?’

प्रोमो में काशवी स्टेज पर आते ही तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी से कहती हैं, ‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय.’ इसके बाद वह रोहित शेट्टी से लव गिल से बात करने की अनुमति मांगती हैं. लव से बातचीत के दौरान काशवी सवाल करती हैं कि क्या वह अपने मुंहबोले भाइयों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं. इस पर लव अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि उनके लिए यह सामान्य था, क्योंकि उन्हें दर्द हो रहा था.

‘अगर इज्जत है तो लाइन ड्रॉ कर दो’

लव की सफाई सुनने के बाद काशवी नाराजगी जाहिर करती हैं. वह स्काउट से सवाल करती हैं कि उन्होंने उनकी तुलना किसी दूसरे व्यक्ति से कैसे कर दी. काशवी का कहना है कि अगर घर जैसा माहौल चाहिए था, तो घर पर ही रहना चाहिए था. वह आगे कहती हैं कि अगर जरा भी इज्जत है, तो अपनी सीमाएं तय करें और दोनों को अलग रखें. काशवी की इन बातों के बाद प्रोमो में माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आता है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बिग बॉस 20 में अब कौन-कौन है?

शो में कई कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद मुकाबला आगे बढ़ रहा है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, स्काउट ओपी, यंग DSA, आसिफ खान और अन्य सदस्य घर में मौजूद हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि काशवी की इस नाराजगी के बाद स्काउट और लव का रिश्ता किस मोड़ पर पहुंचता है और घर के बाकी सदस्य इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

ये भी पढ़ें:  Tiger Shroff Firing Case: प्लान A हुआ फेल, फिर शुरू हुआ Plan B… बस छूटी तो पकड़ी ट्रेन, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ; पुलिस ने धर दबोचा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने मुंह में डाला पटाखा, अंदर ही हो गया धमाका; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chhattisgarh Child Death News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो साल के मासूम ने जमीन…

Last Updated: November 14, 2026 16:54:20 IST

होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू दल के लोगों को देखते ही भागने लगा कपल, आधार कार्ड ने खोला राज!

Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और…

Last Updated: November 14, 2026 16:49:23 IST

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST