<
Categories: मनोरंजन

Hema Malini Post on Dharmendra: ‘वो मेरे लिए सब कुछ’, धरम जी की याद में हेमा; निधन के 3 दिन बाद ड्रीम गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

Bollywood Actor Dharmendra: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन 89 साल की उम्र में हो गया. उनके निधन से पूरा परिवार दुख में है. फैंस भी सदमें से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

Hema Malini Post on Dharmendra: सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से पूरा परिवार और देश शौक में डूब चुका है. उनकी दूसरी पत्नी भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं. हेमा मालिनी ने निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कर पोस्ट कर अपने पति को याद किया है. उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की है. इस इमोशनल पोस्ट को पढ़ हर किसी की आंखें नम हो चुकी हैं. 

हेमा मालिनी ने धरम जी को किया याद

पोस्ट कर हेमा मालिनी (Hema Malini) एक बार फिर पति धरम को याद किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखाधरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे जरूरी इंसान.”

अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ हेमा मालिनी

उन्होंने आगे लिखा दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था.

दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया. फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी.” 

जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं

वह आगे कहती हैं कि मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं.

ही मेन और ड्रीम गर्ल की जबरदस्त जोड़ी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जी की जोड़ी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जगह सुपरहिट रही हैं. वह दोनों एक साथ करीब 30 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. कई फिल्में इनमें से सुपरहिट साबित हुईं. धरम जी के चले जाने से अब हेमा जी पूरी तरह से अधूरी रह गई हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST