Live TV
Search
Home > मनोरंजन > प्राण के साथ एक होटल में रुकी थीं अरुणा ईरानी, शराब पीने के बाद एक्टर ने कही ऐसी बात, फूट-फूटकर कर रोने लगीं थीं अरुणा

प्राण के साथ एक होटल में रुकी थीं अरुणा ईरानी, शराब पीने के बाद एक्टर ने कही ऐसी बात, फूट-फूटकर कर रोने लगीं थीं अरुणा

Aruna Irani ने कपिल शर्मा शो के दौरान लेजेंड्री अभिनेता प्राण से जुड़ा एक किस्सा बताया था, जब उन्हें और प्राण को एक ही होटल में रुकना पड़ा था. उस दौरान प्राण ने अरुणा से ऐसी बात कही कि वो घबराहट की वजह से रोने लगी थीं.

Written By:
Last Updated: July 12, 2026 15:39:01 IST

Mobile Ads 1x1

Aruna Irani: लेजेंड्री एक्टर प्राण ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन के ही रोल प्ले किये हैं. उनका अभिनय इतना वास्तविक होता था कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलेन ही समझ लेते थे. 

उनका रोबीला व्यक्तित्व इस बात को और प्रमाणित करता था कि शायद प्राण सच में क्रूर मिजाज के ही हों. अभिनेता प्राण से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने शेयर किया था. आइये जानते हैं वो क्या है!

एक ही होटल में रुके थे अरुणा ईरानी और प्राण

अरुणा ईरानी ने प्राण से जुड़ा एक वाकया याद करते हुए बताया कि हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन प्राण (Pran) असल जिंदगी में कैसे थे? ‘द कपिल शर्मा शो’ पर उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान फ्लाइट में देरी की वजह से उन्हें और प्राण को कोलकाता के एक होटल में रुकना पड़ा था. प्राण की छवि की वजह से अरुणा उनके साथ रुकने पर ज्यादा कंफर्टेबल नहीं फील कर रही थीं और अंदर ही अंदर डर रही थीं. तभी वहां कुछ ऐसा हुआ था कि अरुणा होटल के कमरे में जाकर फूट-फूटकर रोई थीं.

प्राण की इस बात पर खूब रोई थीं अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी ने याद करते हुए बताया, “मैं तब नई-नई इंडस्ट्री में आई थी 18-19 साल की थी. तो एक फिल्म की शूटिंगे के लिए हमे हांगकांग जाना पड़ा. वापस आते वक्त फ्लाइट का कोलकाता में स्टॉप था और इसीलिए प्राण साब और मुझे वहां एक होटल में रुकना पड़ा.’ अरुणा ने याद करते हुए बताया, ‘हमने वहां डिनर किया और प्राण साब ने कुछ पेग लगाए.’ यह देखकर वो और ज्यादा घबरा गई थीं. अरुणा ईरानी ने कहा फिर हम जब सोने जाने लगे तो प्राण साब ने कहा, ‘तुम जाओं अंदर, मैं पास वाले रूम में ही हूं कुछ जरूरत पड़े तो बता देना.’ प्राण साब की ये बात सुनकर अरुणा ईरानी इमोशनल हो गईं और अपने कमरे में जाकर फूट-फूटकर रोईं. उन्होंने कहा उन्हें इस बात के लिए बुरा लग रहा था कि उन्होंने प्राण के बारे में गलत समझा.

MORE NEWS