210 करोड़ खर्च और अजय देवगन की दमदार एक्टिंग के बावजूद मैदान बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू क्यों नहीं चला पाई? क्या कमजोर कहानी जिम्मेदार थी की ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी?
Maidaan
बॉलीवुड में अक्सर ऐसा कहा कहा जाता है कि अगर फिल्म बड़े बजट पर बन रही है और इसकी स्टार कास्ट काफी बड़ी है तो फिल्म का हिट होगी, लेकिन हर बार इसकी असलियत बिल्कुल अलग निकलती है ऐसी ही फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी उस फिल्म का नाम “मैदान” था इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को बनाने में भी 210 करोड रुपए खर्च हुए लेकिन जैसे ही यह बॉक्स ऑफिस पर आई और लोगो को कुछ खास पसंद नहीं आई.
इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में काफी सारा पैसा लगा दिया था शुरुआत में इस फिल्म का बजट केवल 120 करोड रुपए ही था लेकिन इस फिल्म की शूटिंग covid-19 के दौरान हुई थी और शूटिंग में काफी परेशानी आई थी जिसके कारण इसका बजट बढ़ाकर 210 करोड रुपए तक किया गया. बोनी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि यह उनकी लाइफ की सबसे महंगी फिल्म साबित हुई है उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया लेकिन जब यह थिएटर में आई तो सबको निराश कर गई.
मैदान की शूटिंग जनवरी 2020 तक लगभग पूरी हो चुकी है लगभग पूरी ही हो चुकी थी, इसके बाद मार्च में फिल्म के बाकी हिस्सों को शूट किया गया है. इसके लिए विदेश से लोगों को बुलाया गया और 200 से ज्यादा विदेशी क्रू मेंबर्स इस फिल्म में थे। सब कुछ तैयार था लेकिन अचानक लॉकडाउन लग गया जिसके कारण शूटिंग रोकनी पड़। होटल में रहना, खाना पीना इन सब का खर्च होने लगा और बोनी कपूर ने बताया कि 800 लोगों के लिए रोजाना ताज होटल से खाना मंगवाया जाता था.
मैदान फिल्म जब आखिरकार 2024 में रिलीज हुई तो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई और लोगों का यह कहना था की फिल्म की कहानी और अजय देवगन की एक्टिंग तो काफी अच्छी है लेकिन फैंस को थिएटर तक खींचने में यह फिल्म पूरी तरीके से नाकाम रही. लॉकडाउन के कारण लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट हो चुके थे और covid के बाद थिएटर में भीड़ में जाना उन्होंने बिल्कुल अवॉइड करना शुरू कर दिया था. फिल्म सिर्फ 68 करोड रुपए तक का बिजनेस कर पाई.
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…