<
Categories: मनोरंजन

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला और सबसे रोमांटिक गाना बन गया. 90 के दशक में सलमान खान और भाग्यश्री की इस फिल्म के गानों ने लोगों का दिल जीतने का काम किया था.

Aaja Shaam Hone Aayi: अक्सर आपने सफर के दौरान ट्रक के पीछे की लिखी पंक्तियों को पढ़ा होगा. शायराना अंदाज में लिखी वो लाइनें लोगों को काफी पसंद आती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1989 में आई एक फिल्म में ऐसा गाना लिखा गया, जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला था. ये गाना आज भी जब लोग सुनते हैं तो मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं. चलिए जानते है किस गाने का है ये किस्सा?

कौन सा है वो गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का है. इसमें सलमान खान और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में हैं. गाने का नाम है ‘आजा शाम होने आई’, जिसे लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी थी. वहीं इस गाने को लिखा था देव कोहली ने और इसके संगीतकार थे रामलक्ष्मण.

कैसे बना ये गाना?

संगीतकार रामलक्ष्ण एक बार अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. जाते वक्त रास्ते में उन्हें एक ट्रक दिखी, जिसके पीछे एक लाइन लिखी थी, तू चल मैं आई. यह पंक्ति संगीतकार को बहुत पसंद आई. इसके बाद वह गए और फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के निर्देशक सूरज बड़जात्या को इसके बारे में बताया और कहा कि एक गाना इस पर बन सकता है. उस वक्त फिल्म में पहले से ही 9-10 गाने मौजूद थे. लेकिन फिर यह लाइन गीतकार देव कोहली को भी पसंद आई और उन्होंन इस पर गाना लिख दिया आजा रात होने आई. बाद में निर्देशक ने गाने का नाम बदलकर ‘आजा शाम होने आई कर दिया’. इसके बाद जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो इस गाने को लोगों को अपना दीवाना बना लिया और हर कपल्स के जुबां पर ये सॉन्ग होता था. आज भी यह लोगों को प्रभावित करता नजर आता है. 

फिल्म के अन्य गानों ने भी किया था प्रभावित

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के अन्य गानों ने भी लोगों को प्रभावित करने का काम किया था. इस लिस्ट में ‘कबूतर जा जा’, ‘मेरे रंग में रंगने वाली’, ‘काहे तो से साजना’ जैसे आदि गाने शामिल थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

स्टाइल आइकन ‘Sonam Kapoor’ दूसरी बार बनीं मां, फैन्स बोले- ‘परफेक्ट फैमिली फोटो अब पूरी हुई’!

Sonam Kapoor Second Baby: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026…

Last Updated: April 4, 2026 13:33:59 IST

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST