<
Categories: मनोरंजन

पिता की उम्र का था दूल्हा, हिंदू होकर मुस्लिम से रचाई शादी; फिर एक साल के भीतर…इस एक वजह से टूटा सुनिधि चौहान रिश्ता

Sunidhi Chauhan First Marriage Broke: सुनिधि चौहान ने 5 साल की उम्र में पब्लिक में गाना शुरू किया था. उन्हें पहला मौका 13 साल की उम्र में मिला. लेकिन सुनिधि का करियर जितना सफल रहा, उनकी शादीशुदा जिंदगी उतनी ही असफल रही है.

Sunidhi Chauhan First Marriage Broke: सिंगर सुनिधि चौहान आज न सिर्फ बॉलीवुड की नंबर 1 प्लेबैक सिंगर हैं, बल्कि देश की सबसे बड़ी आर्टिस्ट में से एक हैं. सुनिधि ने पांच साल की उम्र में गाना शुरू किया था. सुनिधि ने 13 साल की उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था. इस सिंगर ने काफी कम उम्र में ही यह कामयाबी हासिल कर ली थी. सुनिधि चौहान ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दिए हैं. एक रियलिटी शो की वजह से रातों-रात स्टार बन गईं. 

5 साल की उम्र में शुरू किया गाना

सुनिधि चौहान ने 5 साल की उम्र में पब्लिक में गाना शुरू किया था. उन्हें पहला मौका 13 साल की उम्र में मिला. सुनिधि ने अपना पहला गाना फिल्म ‘शास्त्र’ के लिए रिकॉर्ड किया था. इससे पहले वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ की विनर रह चुकी हैं. सुनिधि का करियर जितना सफल रहा, उनकी शादीशुदा जिंदगी उतनी ही असफल रही. सुनिधि को अपनी पर्सनल लाइफ में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

18 साल की उम्र में शादी

सुनिधि ने 18 साल की उम्र में बॉबी खान से शादी की थी. सिंगर का परिवार इस शादी से बहुत परेशान था. शादी के कई सालों बाद सुनिधि ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सुनिधि चौहान ने अपनी पहली शादी को अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया था. सिंगर ने कहा था कि, ‘मैंने अपनी ज़िंदगी में बहुत सारी गलतियां की हैं. मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह दिखाया, और वह भी ज़िंदगी के इतने शुरुआत में जब मेरे साथ बहुत कुछ हुआ. सब कुछ बहुत बुरा था.’

ये भी पढ़ें: कार से खींच कर लड़की को उठा ले गए हैवान, सुनसान जगह पर नोंच खाया पुरा बदन; दोस्त के सामने ही कर दिया कांड!

एक साल बाद हुआ तलाक

सुनिधि चौहान जब 18 साल की थीं, तब उन्होंने अपने परिवार को बॉबी खान से शादी करने के बारे में बताया था. हालांकि, उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था. इसके बावजूद सुनिधि ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर बॉबी खान से शादी कर ली. लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. शादी के करीब एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए. बताया जाता है कि इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बॉबी खान के परिवार का सुनिधि को बहू के रूप में स्वीकार न करना था. इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo Girlfriends: रोनाल्डो को पसंद है भारतीय टेस्ट! इस हिंदुस्तानी हसीना को कर चुके डेट, लिस्ट में और भी शामिल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बिस्कुट में पशुओं वाला चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में कीटनाशक! FSSAI ने कसा शिकंजा, 3 कंपनियों कार्रवाई शुरू

FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…

Last Updated: October 17, 2026 14:32:49 IST

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Kanya Pujan 2026: कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां दुर्गा की कृपा पाने का सही तरीका

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

Last Updated: October 17, 2026 13:57:04 IST

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…

Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST

दृश्यम देखकर रची साजिश, सोने की चेन के लिए दोस्त का कत्ल, ऐसे जाल में फंसे नाबालिग

Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…

Last Updated: October 17, 2026 13:41:06 IST

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…

Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST