Ambala Sikh community protest: अंबाला NH 44 पर गुरसिमरन सिंह मंड विवाद को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। मंड और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए तीन युवकों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे.
अंबाला में हालात बेकाबू! आंसू गैस, लाठीचार्ज और पत्थरबाजी… DSP समेत 7 जवान घायल; आखिर क्यों भड़का विवाद?
Ambala Sikh community protest: पंजाब के अंबाला में गुरुवार, 13 अगस्त को दो युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सिख संगठनों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने करीब छह घंटे तक NH-44 को जाम रखा. इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर हाईवे खाली कराया. इस दौरान एक DSP समेत कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए.
प्रदर्शनकारी हरविंदर सिंह और अनमोल सिंह की रिहाई की मांग कर रहे थे. दोनों को 7 अगस्त को पंजोखरा साहिब में हुए विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि दोनों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएं. साथ ही वे गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे भवजोत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस ने श्रद्धालु सुरिंदर सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है.
करीब 1,500 से 1,600 लोग पहले गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में जमा हुए. इसके बाद वे हाईवे की ओर बढ़े. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और आंसू गैस छोड़ी. बाद में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने NH-44 को जाम कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने कई बार बातचीत कर रास्ता खोलने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. प्रशासन ने कहा कि दोनों गिरफ्तार युवकों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिन में रिहा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Nashik Earthquake: सुबह-सुबह कांपी नासिक की धरती, 3.4 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, शाम होते-होते प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर और धारदार हथियारों से हमला किया. पुलिस ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों की चाबियां भी ले लीं. एक गैस टैंकर को लेकर भी पुलिस ने चिंता जताई. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हाईवे खाली कराया. घायल पुलिसकर्मियों में DSP वरिंदर शर्मा, कांस्टेबल रक्षित और नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, ASI सतीश और ASI पंकज शामिल हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रदर्शनकारियों से नाकाबंदी हटाने की अपील की.
ये भी पढ़ें: 2 साल तक FIR नहीं… हिरासत में श्रवण की मौत पर Supreme Court ने उठाए सवाल, CBI जांच के साथ दिए ये आदेश
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…