Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Box Office: ‘भूत बंगला’ को जबरदस्त टक्कर दे रही ‘माइकल’, कई हफ्तों बाद भी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही जलवा

Box Office: ‘भूत बंगला’ को जबरदस्त टक्कर दे रही ‘माइकल’, कई हफ्तों बाद भी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही जलवा

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी दिखाई जा रही है, जो 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं रविवार को क्या रही फिल्मों की कमाई.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 10:55:10 IST

Mobile Ads 1x1

रविवार के दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इसके अलावा फिल्म ‘माइकल’ भी अन्य फिल्मों को कमाई के मामले में टक्कर दे रही है. इतना ही नहीं रिलीज के 39 दिन बाद भी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. जानें बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का कैसा है हाल.

‘भूत बंगला’ की कमाई में आया उछाल

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की. इस फिल्म ने बीते दिन शनिवार यानी 26 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ कमाए. वहीं, इसने शनिवार को 10 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक 113.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. यानी कि बहुत जल्द फिल्म अपने बजट के आंकड़े को पार कर लेगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.

‘माइकल’ ने दी ‘भूत बंगला’ को टक्कर

बॉलीवुड फिल्मों के बीच एक और फिल्म हाल ही में रिलीज हुई ‘माइकल’, जो प्रसिद्ध गायक और डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है. इस फिल्म ने रविवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए.  इसके अलावा फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह फिल्म कई हिंदी फिल्मों को टक्कर दे रही है. 

रविवार के दिन ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की निकली हवा

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने रविवार को भी 46 लाख रुपये कमाए. फिल्म ने तीन दिनों में अभी तक कुल 1.20 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म की हालत बता रही है कि इस हफ्ते यह सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है. 

39 दिनों बाद भी है जारी है ‘धुरंधर 2’ का जलवा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 39 दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद फिल्म अभी भी हालिया रिलीज हुई कई फिल्मों को ध्वस्त करती नजर आ रही हैं. इसने रविवार यानी 26 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने अभी तक कुल 1130 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘डकैत’ का क्या रहा हाल?

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ ने रविवार यानी 26 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 52 लाख रुपये की कमाई की.

MORE NEWS