<
Categories: मनोरंजन

वीकएंड पर ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़, तिनके की तरह बही ‘डकैत’, बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल?

Box Office Collection: रिलीज के 25 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' की हालत पस्त होती नजर आ रही है. जानें फिल्मों के लिए कैसा रहा रविवार.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं. फिल्म अभी भी जबरदस्त कमाई करती नजर आ रही है. वहीं 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की कमाई आए दिन गिरती जा रही है. धुरंधर 2 के आगे डकैत की कमाई सुस्त पड़ती दिख रही है. वीकएंड पर क्या रहा फिल्मों का हाल? चलिए जानते हैं.

वीकएंड पर गिरी ‘डकैत’ की कमाई

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 6.40 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, इसने शनिवार को 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा ओपनिंग डे पर फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखा रहा है कि इसकी कमाई बीते दिन के मुकाबले गिरी है. फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की कमाई देख कर लग रहा है इस सप्ताह ये और सुस्त हो चुकी है.

‘डकैत’ फिल्म के बारे में

फिल्म ‘डकैत’ का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें हीरो को लगता है कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है. इस वजह से वह उससे बदला लेने के लिए 13 साल बाद जेल से भागता है. फिर पूरी कहानी प्यार, नफरत और मजबूरी के इर्द-गिर्द घूमती है.

‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई की बात करें, तो इसने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 14.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने शनिवार को 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे. वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अब आज रविवार के दिन ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1083.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

‘धुरंधर 2’ के आगे ‘डकैत’ हुई पस्त

वीकएंड पर फिल्म ‘डकैत’ की कमाई सुस्त पड़ती दिखाई पड़ी. ‘धुरंधर 2’ अभी भी जलवा बिखेरती नजर आ रही है.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST