<
Categories: मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र 2 की अटकलों पर लगा विराम! रणबीर के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने दी जानकारी

Brahmastra 2: अब तक कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. हालांकि अब इन अफवाहों पर अटकलें लग गई हैं. दीपिका पादुकोण की टीम ने साफ कर दिया है कि दीपिका ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा नहीं होंगी.

Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. हालांकि अब अफवाहों के उलट साफ हो गया है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में काम नहीं कर रही हैं. एक्ट्रेस की टीम ने उनके ऑफ़िशियल स्पोक्सपर्सन के ज़रिए इस कास्टिंग की अटकलों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया है. दीपिका के ऑफ़िशियल स्पोक्सपर्सन का कहना है, “हाल ही में आई वे सभी रिपोर्ट्स जिनमें दीपिका पादुकोण के ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा होने या किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने की बात कही गई है, वे सभी गलत हैं.”

‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने काम किया था. यह फ़िल्म एक बड़े बजट वाली फ़ैंटेसी एडवेंचर फ़्रैंचाइज़ी की शुरुआत थी. ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी शिवा यानी रणबीर कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खास शक्तियों के स्रोत का पता लगाने के लिए ईशा यानी आलिया के साथ सफ़र पर निकलता है. ईशा वह महिला है जिससे शिवा को पहली नज़र में ही प्यार हो जाता है.

400 करोड़ के पार की कमाई

दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर ब्रह्मास्त्र ने 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी. ये फिल्म महामारी के दौरान हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री की बड़ी कमर्शियल सफलताओं में से एक थी. अप्रैल 2023 में, अयान ने घोषणा की थी कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के दो सीक्वल “पहले पार्ट से कहीं ज़्यादा बड़े और बड़े पैमाने पर” होंगे. बता दें कि ब्रह्मास्त्र का चैप्टर 2 दिसंबर 2026 में रिलीज कियया जा सकता है.

सीक्वल के बारे में रणबीर ने क्या कहा

2023 में फ़ैन्स के साथ बातचीत में, रणबीर ने कन्फर्म किया था कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. उन्होंने कहा, “ब्रह्मास्त्र 2 की स्क्रिप्टिंग का काम ज़ोरों पर है. हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं. पिछले सप्ताह ही अयान ने मुझे फ़िल्म की कहानी सुनाई. अयान ने इसे पहले पार्ट से दस गुना बड़ा बनाने का सोचा है. 

ये भी पढ़ें: करण जौहर के काउच पर सलमान खान, Koffee With Karan के होंगे पहले गेस्ट; इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST