Live TV
Search
Home > मनोरंजन > करण जौहर के काउच पर सलमान खान, Koffee With Karan के होंगे पहले गेस्ट; इस दिन आएगा पहला एपिसोड

करण जौहर के काउच पर सलमान खान, Koffee With Karan के होंगे पहले गेस्ट; इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में सलमान खान के आने की उम्मीद जताई जा रही है. शो का प्रीमियर दिवाली के करीब होने वाला है. इस शो के सीजन 9 में कई सुपरस्टार शामिल होने वाले हैं.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 14:37:19 IST

Mobile Ads 1x1

Koffee With Karan 9: ‘कॉफी विद करण 9’ के जल्द ही वापसी करने की उम्मीद है. ‘कॉफी काउच’ पर एक बार फिर से सितारों के साथ करण जोहर ढेर सारी गपशप करते नजर आएंगे. शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी से चर्चा होने लगी है. खबरों के मुताबिक, सलमान खान इस रियलिटी शो में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

सलमान खान होंगे शो के गेस्ट 

वैरायटी के अनुसार, सलमान ने करण जौहर को प्रीमियर एपिसोड में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. इस बात पर सहमति बनी है कि सलमान खान इस साल शो में अकेले आने वाले हैं.

कई स्टार्स के आने की संभावना 

खबरों के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 अक्टूबर-नवंबर 2026 में दिवाली के आसपास स्ट्रीम होना चाहिए. रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में कई नामों पर चर्चा हुई है, लेकिन सलमान नए सीजन के लिए कन्फर्म होने वाले पहले गेस्ट हैं. इस सीजन में आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना के आने की संभावना है. संभावित लिस्ट में दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल और वरुण धवन और कृति सेनन भी आ सकती है.

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में पत्नी बनी जल्लाद! पति का पेट फाड़ा, फिर बैग में भरने लगी आंतें; तंत्र-मंत्र के चक्कर में ली जान

कब आएगा ‘कॉफी विद करण’ 9?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी अगर शो में आती है, तो पूरे सोशल मीडिया की निगाहें उन्हीं पर अटक जाएगी. शो से जुड़े अन्य नामों में समय रैना, फराह खान, करीना कपूर खान, काजोल, जया बच्चन, अहान पांडे और अनित पड्डा शामिल हैं. करण जौहर ने हाल ही में शो के सीजन 9 की पुष्टि की. जानकारी के मुताबिक, शो दिवाली के करीब रिलीज होने जा रहा है. साल 2004 में शुरू हुआ यह शो बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है. जो अक्सर अपनी बेबाक बातचीत और उसके बाद होने वाले विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है.

ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक खेल, 17 IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; आंजनेय सिंह के एक्सटेंशन पर फैसला साफ

MORE NEWS