<
Categories: देश

आम आदमी पर महंगाई की मार! चीनी के बाद महंगा हुआ आटा और रिफाइंड, दाल और प्याज की भी बढ़ी कीमत

India Inflation: बीते कुछ दिनों से महंगाई की मार इस कदर बढ़ रही है कि आम आदमी की जेब पर इसका खासा असर पड़ रहा है. आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है. पहले चीनी महंगी हुई और अब धीरे-धीरे आटा, तेल और दालों की कीमतें भी बढ़ गई हैं.

India Inflation: आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है. खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर खासा असर डाल दिया है. पहले चीनी की कीमतों में बढ़त हुई. इसके बाद आटा, सरसों तेल, रिफाइंड और दालों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है. त्योहारों के सीजन से पहले जरूरी सामान महंगा होने के कारण मिडिल क्लास परिवारों की टेंशन बढ़ गई है.

चीनी की कीमतों में बढ़त

बीते कुछ दिनों में जहां चीनी 45 से 50 रुपये किलोग्राम की कीमत में बिक रही थी. वहीं अब लगभग 10 दिनों में कीमतों में लगभग 20 रुपये का उछाल आया है. चीनी की कीमतें अब 65 से 70 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है. वहीं गुड़ 40-50 से बढ़कर 70-80 रुपये किलो तक पहुंच गया है. 

दालों की कीमतों में उछाल

  • दालों की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है. 23 अगस्त को थोक मंडियों में साबुत उड़द की कीमत एक दिन में 15.29 फीसदी बढ़ गई, जिसके बाद कीमत 10,238 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई. वहीं कुछ मंडियों में दाल की कीमत 13,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची.
  • वहीं अरहर की दाल एक दिन में 19.51 फीसदी तक बढ़ गई. इसका औसत थोक भाव 9,050 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया. वहीं कुछ जगहों पर अरहर की कीमत  13,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई.
  • सबसे ज्यादा बढ़त मसूर दाल में देखा गया. प्रमुख थोक बाजारों में इसकी कीमत 35.28 फीसदी बढ़कर औसतन 10,672 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई. कुछ मंडियों में कीमत 12,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. खुदरा बाजार में मसूर दाल 110 से 130 रुपये किलो तक पहुंच गई.

आटे और तेल ने भी बिगाड़ा बजट

आटे और दाल की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई है. 10-15 दिन पहले जहां 10 किलो चक्की आटे का पैक थोक में लगभग 285 रुपये का आता था, वो अब लगभग 310-315 रुपये का बिक रहा है. आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते ये 350-400 रुपये तक पहुंच रहा है. 

वहीं खाने के तेल की भी कीमत बढ़ गई हैं. 15 लीटर सरसों तेल के टीन का थोक भाव लगभग 2200 रुपये था, जो बढ़कर 2500 रुपये हो गया है. वहीं, 15 लीटर रिफाइंड की कीमत 1930 रुपये से बढ़कर 2,200 रुपये तक पहुंच गया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST