<
Categories: मनोरंजन

Agastya Nanda Ranbir Kapoor Relation: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का क्या है करिश्मा-करीना कपूर के साथ रिश्ता? नहीं कर सकते कोई फिल्म!

Agastya Nanda Ranbir Kapoor Relation: जया और अमिताभ बच्चन की नाती-नातिन नव्या और अगस्त्य नंदा अक्सर कपूर परिवार के सालाना क्रिसमस लंच और अलग-अलग सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं.

Agastya Nanda Ranbir Kapoor Relation: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो गई. (1 जनवरी, 2026) नया साल होने की वजह से ज्यादातर दफ्तर बंद है या फिर हाफ डे घोषित है. धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है, इसलिए फैन्स का इस फिल्म से और एक्टर से भावनात्मक लगाव भी है. बताया जा रहा है कि जिन दर्शकों ने भी यह फिल्म देखी है वो तारीफ करते नहीं थक रहे. फिल्म के आखिरी 20 मिनट भावुक कर देने के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. कलाकार की बात करें तो धर्मेंद्र, सिकंदर और जयदीप अहलावत ने शानदार काम किया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है. ये तो सब जानते हैं कि अगस्त्य नंदा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती हैं. क्या आप जानते हैं कि अगस्त्य नंदा का करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर से भी खास कनेक्शन है. 

कपूर फैमिली से है खास रिश्ता

अगस्त्य नंदा का शोमैन राजकपूर के बेटे रणबीर कपूर ही नहीं पूरी कपूर फैमिली से रिश्ता है. अगस्त्य नंदा की दादी यानी निखिल नंदा की मां रितू नंदा के पिता का नाम राज कपूर है. इससे आप समझ सकते हैं कि अगस्त्य नंदा कपूर परिवार का क्या रिश्ता है. वहीं, रितू रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की बहन भी हैं.यही वजह है कि अगस्त्य रिश्ते में रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन लगते हैं. 

राजकपूर से क्या है रिश्ता!

श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा की सिर्फ यही पहचान नहीं है कि अमिताभ बच्चन और जय बच्चन के नाती हैं. मुंबई में 23 नवंबर, 2000 को जन्में अगस्त्य नंदा के परनाना राजकपूर हैं. राजकपूर की पोती करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जबकि पोते रणबीर कपूर हैं. इस लिहाज से ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर रिश्ते में अगस्त्य नंदा के भाई होंगे और करीना और करिश्मा  कपूर बहन लगेंगीं. 

नीतू कपूर ने पिछले साल शेयर की थीं अगस्त्य की भी तस्वीरें

साल 2025 में अगस्त्य नंदा कपूर फैमिली के गेट-टूगेदर में भी शामिल हुए हैं. इसके बाद दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर फैमिली रीयूनियन की कैंडिड पोटोज शेयर कीं, इसमें अगस्त भी नजर आए थे.  यहां पर यह बताना जरूरी है कि अगस्त्य के पिता निखिल नंदा दरअसल, रितु कपूर और राजन नंदा के बेटे हैं. रितु नंदा की बड़ी पहचान यह है कि वह राज कपूर और कृष्णा कपूर की बेटी हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:46:20 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST

RBSE 12th Result 2026: हो गए फेल? ऐसे करवाएं कॉपियों की रिचेकिंग; यहां जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:40 IST