<
Categories: मनोरंजन

जब बुझती तीली पर लिखा गया बॉलीवुड का सदाबहार गाना, आज भी लोगों को करता है मदहोश; जानिए कौन सा है सॉन्ग

Chingari Koi Bhadke: किसी भी फिल्म के लिए गाना लिखना बड़ा पेंचीदा काम है. पहले तो उसके लिरिक्स फिर, उसे बनाने की मशक्कत. कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें लिखने के पीछे काफी रोचक किस्सा है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक गाने की स्टोरी बताएंगे, जिसे बुझती हुई माचिस की तीली पर तैयार किया गया था.

Story Behind The Song: 70 के दशक में बहुत से ऐसे गाने गाए, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुए. ऐसा ही एक सॉन्ग 1972 में रिलीज हुई फिल्म का था. उस गाने को गीतकार ने खराब मौसम में लिख डाला. वो भी तब जब उनकी सिगरेट हवा और बारिश के कारण माचिस से बार-बार जलाने पर भी नहीं जल रही थी. उसी दौरान उनके दिमाग में एक गाना गया, जो उस दौर का बहुत पॉपुलर गाना रहा. आज भी उस सॉन्ग को सुन लोग मदहोश हो जाया करते हैं. 

कौन सा है गाना?

हम जिस सॉन्ग की बात कर रहे हैं वो साल 1972 में आई फिल्म ‘अमर प्रेम’ का गाना ‘चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाए, सावन जो अग्न लगाए तो उसे कौन बुझाए’ है. इस फिल्म में राजेश खन्ना शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में थे.

कैसे लिखा गया ये सॉन्ग?

‘चिंगारी कोई भड़के..’ गाने के गीतकार हैं आनंद बक्शी. बताया जाता है कि ‘अमर प्रेम’ फिल्म के निर्देशक शक्ति सामंत जब एक पार्टी में गीतकार आनंद बक्शी से मिले, तो उन्होंने फिल्म के लिए एक इमोशनल गाना लिखने की इच्छा जताई. जैसे ही दोनों पार्टी से बाहर निकले, उस समय तेज बारिश और हवा चल रही थी. फिर डायरेक्टर शक्ति सामंत जाकर गाड़ी में बैठ गए. लेकिन आनंद बक्शी बाहर ही खड़े रहे और कुछ सोचने लगे. इसके बाद उन्होंने अपनी सिगरेट जलाने के लिए माचिस निकाली, लेकिन हवा के चलते बार-बार माचिस की जलती हुई तीली बुझ जा रही थी. फिर तुरंत उन्होंने कागज मांगा और उसपर गाना लिख दिया. 

किसने गाया ये गाना?

इस सदाबहार गाने को आवाज दी किशोर कुमार ने. वहीं इसका संगीत तैयार किया आर डी बर्मन ने. आनंद बक्शी का लिया गया ये गीत रिलीज होते ही सबकी जुबां पर छा गया था. गाने के वीडियो में दिखता है कि राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर एक नाव पर बैठे हुए हैं और अभिनेता अपना दर्द-ए-दिल बयां कर रहे हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

1700 साल पुराना मंदिर और चमत्कार ऐसा कि दिन में 3 बार बदलती है देवी की मूर्ति का रंग,जानें सच

Chaitra Navratri 2026: इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन समय चल रहा है, जिसके चलते…

Last Updated: March 23, 2026 16:12:10 IST

प्रेयर मीट का गम और इवेंट का ग्लैम एक साथ, Twinkle Khanna के ‘कपड़े बदलने’ के आलस ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग!

बॉलीवुड की 'मिसेज फनीबोन्स' यानी ट्विंकल खन्ना इस वक्त अपने कपड़ों के चुनाव को लेकर…

Last Updated: March 23, 2026 15:26:26 IST

मैदान के बाहर भी मिलेगा स्टेडियम जैसा फील, 15 शहरों में IPL देखने के लिए बनेंगे फैन पार्क; चरम पर होगा रोमांच

BCCI Fan Park: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने फैन पार्क की लिस्ट जारी कर…

Last Updated: March 23, 2026 15:21:32 IST

UP Board 10th Result 2026: कब जारी होगा दसवीं का रिजल्ट, सामने आ गई तारीख; यहां जानें- पूरा प्रोसेस

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को बेसब्री…

Last Updated: March 23, 2026 15:19:55 IST

बिल्ली ने निगल लिए 26 रबर बैंड, ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने बचाई जान, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: March 23, 2026 15:19:06 IST

सड़क पर गेंद खेल रहा था बच्चा, खतरा देख कुत्ते ने बचाई जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: March 23, 2026 15:12:52 IST