Chiranjeevi: साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फैंस को तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है. इस फिल्म को पहले Mega158 कहा जा रहा था. अब मेकर्स ने इस फिल्म को चिरंजीवी के बर्थडे पर फिल्म को अलग टाइटल दिया है. फिल्म को काका टाइटल दिया गया है. फिल्म में चिरंजीवी सत्यम नाम के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. मेकर्स ने फिल्म को टाइटल रिवील करते हुए फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
ट्रेलर में क्या है?
फिल्म के टीजर में एक झींगा फ़ार्म की झलक दिखाई जाती है, जिसमें कई लोगों को वहां पर काम करते हुए दिखाया जाता है. इसके बाद चिरंजीवी की एंट्री होती है. एक वर्कर चिरंजीवी को चाबी देता है. हालांकि वो चाबी झींगों से भरे एक पूल में चली जाती है, जिसे चिरंजीवी निकालकर बाहर लाते हैं. चाबी के साथ ही वहां बहुत से हथियार भी नजर आते हैं. फिल्म काका में चिरंजीवी सुपरवाइजर सत्यम का किरदार निभा रहे हैं.
फिल्म की रिलीज डेट
इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस बनाया है. अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का टाइटल टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया है. टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मिलिए सुपरवाइजर सत्यम से, अम्माजी अक्का इंडस्ट्रीज, रवुलापालेम. टीम ‘काका’ की तरफ से इकलौते मेगास्टार चिरंजीवी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. फिल्म जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.’ फिल्म में काका में चिरंजीवी के साथ अनस्वरा राजन और निवेथा पेथुराज मुख्य किरदार में नजर आएंगे.
2023 में साथ थे डायरेक्टर बॉबी कोल्ली और चिरंजीवी
काका फिल्म मशहूर तेलुगु डायरेक्टर बॉबी कोल्ली ने किया है. दूसरी बार ऐसा होगा जब बॉबी और चिरंजीवी साथ में काम कर रहे हैं. इससे पहले वे 2023 में ‘वाल्टेयर वीरय्या’ फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी.