Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कभी ‘चाइल्ड आर्टिस्ट’ के रूप में ली थी सबसे ज्यादा फीस, आज रोल मिलने को भी मोहताज है ये फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर एक्टर

कभी ‘चाइल्ड आर्टिस्ट’ के रूप में ली थी सबसे ज्यादा फीस, आज रोल मिलने को भी मोहताज है ये फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर एक्टर

Darsheel Safary: आप सभी को 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' तो याद ही होगी. इस फिल्म में दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का किरदार निभाया था, जिसे खूब सराहा गया था. हाल ही में दर्शील सफारी 29 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनको फिल्मों में बड़ा ब्रेक नहीं मिला है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 22, 2026 11:02:25 IST

Mobile Ads 1x1

Darsheel Safary: आप सभी को 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ तो याद ही होगी. इस फिल्म में दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का किरदार निभाया था, जिसे खूब सराहा गया था. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर समीक्षक पुरस्कार भी मिला था.

इस फिल्म में आमिर खान भी थे, जिन्होंने टीचर की भूमिका निभाई थी. हाल ही में दर्शील सफारी 29 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनको फिल्मों में बड़ा ब्रेक नहीं मिला है.

‘तारे जमीन पर’ में किया था शानदार अभिनय 

2007 में जब फिल्म तारे जमीन पर रिलीज हुई उस समय दर्शील की उम्र महज 10 साल रही होगी, लेकिन उनके अभिनय ने बड़े-बड़े कलाकारों को मात दे दी थी. फिल्म में उनकी ओवरलोडेड क्यूटनेस और शानदार अभिनय ने सबको चौंका दिया. ईशान अवस्थी का किरदार आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इस आइकॉनिक किरदार निभाने वाले कलाकार को आज कोई बड़ी फिल्म या बड़ा ऑफर नहीं मिल रहा है.

काफी हैंडसम हो गए हैं दर्शील 

वर्तमान में दर्शील सफारी काफी हैंडसम हो गए हैं. दो क्यूट बड़े दांतों वाले ईशान अवस्थी से अलग अब वो शार्प जॉ लाइन और डेन्चर रखने लगे हैं. वो अपनी फोटोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. कुछ लोग तो उनके लुक्स की तुलना एक्टर हृतिक रोशन से भी करते हैं. दर्शील के चश्मे पहनने वाले लुक को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. 

करियर 

एक गुजराती जैन परिवार में जन्मे सफारी ने फिल्म तारे ज़मीन पर (2007) में अभिनय की शुरुआत की. उनकी दूसरी फिल्म बम बम बोले 2010 में आई और कुछ सूत्रों के अनुसार उन्हें ₹3 लाख का भुगतान किया गया था , जो उस समय किसी भी बाल कलाकार को दी गई सबसे अधिक राशि थी. उन्होंने दो और फिल्में कीं जिसमें डिज्नी इंडिया की सुपरहीरो फिल्म ज़ोकोमोन और दीपा मेहता की मिडनाइट्स चिल्ड्रेन शामिल है, लेकिन इन फिल्मों को खास सफलता नहीं मिली.

MORE NEWS