रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को अपनी पहली संतान, बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ परिवार की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं.
इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी साफ़ दिखाई दे रहा था, लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं; वो है दुआ का चेहरा. दुआ का चेहरा बिलकुल अपने पापा रणवीर सिंह जैसा दिखाई दे रहा था, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी.
लोगों ने रणवीर और दुआ का कोलाज किया शेयर
इंटरनेट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. लोग रणवीर के बचपन की फोटो और दुआ का कोलाज शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सबसे बड़ी बेटी बिल्कुल अपने पिता जैसी दिखती है.”
The first born daugther looks like her dad ofcourse🥹#RanveerSingh pic.twitter.com/9GWAIzvCJ0
— -🍯 (@_freakyfairy) September 8, 2026
दीपिका और रणवीर की बचपन की तस्वीरों के साथ दुआ की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “गॉड इज जीनियस”. एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “जीन झूठ नहीं बोलते.”
People say when a man has a daughter as his first child, she brings him good luck… and Ranveer is literally the perfect example of it. ❤️#ranveersingh pic.twitter.com/KK8fss2dvY
— 🦋 (@lostinchaosssss) September 8, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा, “लोग कहते हैं कि जब किसी पुरुष की पहली संतान बेटी होती है, तो वह उसके लिए सौभाग्य लाती है… और रणवीर इसका बिल्कुल सटीक उदाहरण हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह एक इंसान के रूप में अनुभव करने वाली सबसे अविश्वसनीय चीजों में से एक है.”
जल्द आने वाला है एक और नन्हा मेहमान
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी गर्भावस्था की खबर साझा की थी. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही है.
दीपिका और रणवीर का रिश्ता
दीपिका और रणवीर का विवाह 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में एक भव्य समारोह में हुआ था. इस जोड़े के रिश्ते की शुरुआत 2013 में उनकी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी, और कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली. दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी पहली बच्ची दुआ का स्वागत किया.