India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone and Ranveer Singh Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों फिल्हाल अपनी शादी की पांचवीं और लव स्टोरी की 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहें हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल इस वक्त बेलजियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे हुए हैं। जहां से रणवीर ने अपने इंस्टग्राम पर बड़ी कोज़ी से फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
आपको बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में रणवीर और दीपिका एक ब्रिज के ऊपर खड़े नजर आ रहें हैं, जिसके नीचे से पानी बह रहा है। इस फोटो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह को Kiss कर रहीं हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ नंबर से सब समझा दिया है। रणवीर ने लिखा, ‘5 of इन्फिनिटी! दीपिका पादुकोण।” इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी ड्रोप किए हैं। कपल की ये फोटो उनके फैंस कमेंट सेक्शन में काफी प्यार लुटा रहें हैं।
Deepika Padukone and Ranveer Singh Anniversary
इससे पहले ब्रुसेल्स से दोनों की एक फोटो सामने आई थी, जिसे एक फैन पेज पर शेयर किया गया था।
Yes, I do, but not a very good one pic.twitter.com/a11XtYWzgv
— Guy in London (@guy_in_london) November 14, 2023
बता दें कि बीते दिनों कपल करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में नज़र आया था। वहां, दीपिका ने अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा था, “भले ही वो एक समय पर रणवीर के करीब थीं, लेकिन फिर भी वो और लोगों के साथ हैंगआउट कर रही थीं। पर कहीं ना कहीं उनके दिलो दिमाग पर रणवीर ही छाए हुए थे।” दीपिका के इस बयान की काफी आलोचना हुई। हालांकि, दीपिका ने ट्रोलिंग को कोई खास तवज्जो नहीं दी।
Deepika and Ranveer recently 📸 pic.twitter.com/l408jIcxw4
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) November 13, 2023
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में नज़र आने वाली हैं। वहीं, रणवीर सिंह ‘सिंघम अगेन’ में नज़र आएंगे।
Read Also: