Live TV
Search
Home > मनोरंजन > दीपिका ने ‘स्पिरिट’ क्यों छोड़ी? पेमेंट से टाइमिंग तक, अब सामने आया पूरा मामला

दीपिका ने ‘स्पिरिट’ क्यों छोड़ी? पेमेंट से टाइमिंग तक, अब सामने आया पूरा मामला

Deepika padukone spirit movie controversy: दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की सिर्फ एक बार मुलाकात हुई थी और अभिनेत्री को फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी. वहीं संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म छोड़ने के पीछे पेमेंट और टाइमिंग को वजह बताया है.

Written By:
Last Updated: August 22, 2026 18:07:34 IST

Mobile Ads 1x1

Deepika padukone spirit movie controversy: दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म से अभिनेत्री के अलग होने के पीछे अब तक काम के घंटे, फीस और क्रिएटिव मतभेद जैसी अलग-अलग वजहों की चर्चा होती रही है. इसी बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी और उस मुलाकात में फिल्म की पूरी कहानी भी अभिनेत्री को नहीं सुनाई गई थी. दूसरी ओर, संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में फिल्म छोड़ने की वजह पेमेंट और टाइमिंग को बताया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा अब तक सिर्फ एक बार मिले थे. बताया गया कि फिल्ममेकर उस मीटिंग में करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे थे. 

8 घंटे काम करने की मांग से शुरू हुआ था विवाद

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबर अप्रैल 2025 में सामने आई थी. उस समय रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान रोजाना करीब 8 घंटे काम करने की शर्त रखी थी. वह उस समय नई मां बनी थीं और अपने काम के समय को सीमित रखना चाहती थीं. हालांकि, प्रोडक्शन की ओर से उनकी मांग स्वीकार नहीं किए जाने की बात सामने आई थी. इसके बाद फिल्म को लेकर काम के घंटे, कलाकारों की फीस और बड़े बजट की फिल्मों में प्रोफेशनल शर्तों को लेकर बहस तेज हो गई थी.

इटीमेट सीन को लेकर भी सामने आई थी अलग वजह

दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद उनकी जगह तृप्ति डिमरी के नाम की चर्चा शुरू हुई थी. इसी दौरान कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में कुछ अंतरंग दृश्यों को लेकर भी अभिनेत्री सहज नहीं थीं.
हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसे दीपिका से जोड़कर देखा गया. उन्होंने कलाकार और फिल्ममेकर के बीच कहानी सुनाए जाने के बाद बने भरोसे और कथित गोपनीयता को लेकर नाराजगी जाहिर की थी.

संदीप के भाई ने बताया- पेमेंट और टाइमिंग बनी वजह

विवाद ने उस समय फिर जोर पकड़ लिया जब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजह बताई. उनके मुताबिक, इसके पीछे दो प्रमुख मुद्दे थेपेमेंट और टाइमिंग. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. हालांकि, इस दावे को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग बातें सामने आई हैं और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

दीपिका ने पोस्ट लाइक कर दिया इशारा?

इस विवाद के बीच शुक्रवार को दीपिका पादुकोण के एक सोशल मीडिया ऐक्टिविटी ने भी ध्यान खींचा. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट को लाइक किया, जिसमें संदीप रेड्डी वांगा और उनके भाई प्रणय के रवैये की आलोचना की गई थी. पोस्ट में दीपिका की तारीफ करते हुए कहा गया था कि उन्होंने वह मांग रखी, जो आमतौर पर पुरुष कलाकारों को मिलने वाली पेशेवर सुविधाओं से जुड़ी है. दीपिका की इस प्रतिक्रिया को विवाद पर उनका अप्रत्यक्ष रुख माना जा रहा है, हालांकि अभिनेत्री ने खुद इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है.

‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के करीब डेढ़ साल बाद भी यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. एक तरफ फिल्म से जुड़ी टीम की ओर से पेमेंट और शूटिंग टाइमिंग को वजह बताया जा रहा है, वहीं अब सामने आई रिपोर्ट में अभिनेत्री की फिल्म को लेकर शुरुआती मुलाकात और कहानी सुनाए जाने से जुड़े अलग दावे किए गए हैं. ऐसे में ‘स्पिरिट’ की कास्टिंग का यह विवाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की प्रोफेशनल शर्तों और काम के घंटों को लेकर बहस छेड़ रहा है.

MORE NEWS