<
Categories: मनोरंजन

Farah-Deepika के बीच आई दरार, मजाक-मजाक में हो गया बड़ा कांड; एक दूसरे से किया किनारा!

Deepika Padukone-Farah Khan: दीपिका पादुकोण और फिल्म मेकर फराह खान के बीच दरार की अफवाहें आग की तरह फैल रही हैं. दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है.

Deepika Padukone-Farah Khan Unfollow Each Other: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) की फिल्म से की थी. उन्होंने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से डेब्यू किया था. इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था. यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई. दोनों काफी अच्छे और पुराने दोस्त भी है. लेकिन कुछ समय पहले फराह खान ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर एक कमेंट कर दिया था. जिसके बाद लोगों को लग रहा है, कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है. 

दीपिका-फराह की दोस्ती में आई दरार

दरअसल इन अफवाहों को हवा तब मिली जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. न्यूज 18 द्वारा जारी कि गई एक रिपोर्ट के मुकाबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों ने कब एक-दूसरे को अनफॉलो किया. फैन्स ने जब देखो तो पता लगा कि फराह ने रणवीर सिंह (दीपिका के पति) को भी अनफॉलो कर दिया है. हालांकि रणवीर अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं. लोगों दोनों की दोस्ती में खटास की आशंका जता रहे हैं. 

8 घंटे की शिफ्ट को लेकर फराह ने कसा था तंज

दरअसल हाल ही में फराह ने दीपिका पादुकोण की डिमांड्स पर तंज कसा था. व्लॉग में कुक दिलीप ने जब फराह से पूछा कि दीपिका कब उनके शो में आएंगी. तो फराह ने जवाब देते हुए कहा कि- जिस दिन तू गांव जाएगा, उसी दिन वो आएंगी. दीपिका सिर्फ 8 घंटे शूटिंग करती हैं. उनके पास इस शो पर आने का समय नहीं है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में दीपिका को दो बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया है. जिसके बाद उनके 8 घंटे की शिफ्ट की अफवाहें फैलने लगीं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST