चेन्नई की प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी थेनांडल फिल्म्स ने अभिनेता धनुष को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है.
धनुष
तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं. चेन्नई की प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी थेनांडल फिल्म्स ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें 20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है. यह विवाद 2016 में साइन हुए एक अनुबंध को लेकर है, जो दशकों बाद भी सुलझा नहीं.
हालांकि, अभी तक धनुष की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. धनुष को आखिरी बार 2025 में कुबेरा, इडली कड़ाई और तेरे इश्क में देखा गया था.
2016 में धनुष ने थेनांडल फिल्म्स के साथ फिल्म ‘नान रुद्रन’ फिल्म के लिए अनुबंध किया था. शुरू में वे इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करने वाले थे. वनइंडिया तमिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने बाद में योजना में कुछ बदलावों को मंजूरी दी, लेकिन उसके बाद से धनुष ने पूर्ण स्क्रीनप्ले प्रदान नहीं किया. इस कारण फिल्म की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हो सकी और प्रोजेक्ट बीच में अटक गया. कंपनी का दावा है कि प्रारंभिक चरण में किए गए निवेश और अन्य कलाकारों जैसे नागार्जुन अक्किनेनी व एसजे सूर्या को दिए गए एडवांस की वजह से भारी नुकसान हुआ है.
थेनांडल फिल्म्स ने वकील ए. चिदंबरम के माध्यम से धनुष को नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि धनुष ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना अन्य फिल्मों के लिए कॉल शीट्स जारी कर दीं, जिससे फिल्म आधी-अधूरी रह गई. कंपनी ने वित्तीय नुकसान का हिसाब लगाकर 20 करोड़ रुपये की मांग की है. यदि निर्धारित समय के भीतर मुआवजा नहीं मिला, तो आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. यह पुरानी प्रोडक्शन हाउस कंपनी तमिल सिनेमा में अपनी लंबी विरासत के लिए जानी जाती है.
धनुष वर्तमान में अपनी प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स के तहत कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं. वे अभिनय, निर्देशन और निर्माण तीनों कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. हालांकि, इस लीगल नोटिस पर धनुष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वे इस विवाद पर पूरी तरह मौन हैं.
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…
Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…
CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…
RBI New Rules: आरबीआई ने भविष्य के डिजिटल लेन-देन के लिए पेमेंट्स विजन 2028 मास्टर…