<
Categories: मनोरंजन

धनुष के साथ शादी की चर्चाओं के बीच मृणाल ठाकुर का बयान वायरल, कहा- प्यार सबसे खूबसूरत एहसास है

Dhanush-Mrunal Relationship: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष के रिश्ते को लेकर इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं. खबरों के मुताबिक, दोनों 14 फरवरी को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर दोनों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है. इसी बीच मृणाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार को लेकर खुलकर अपनी बातें रखीं.

 Mrunal Thakur Statement: हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा कि प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास है और हर किसी को जिंदगी में इसे जरूर महसूस करना चाहिए.मृणाल ने कहा,

‘मुझे लगता है प्यार दुनिया की सबसे सुंदर भावना है. यह इंसान को अंदर से बदल देता है और बेहतर बनाता है. प्यार ऐसा होता है जैसे आप अपने भीतर के जख्मों को भरते हैं और खुद को फिर से समझते हैं. मैं दुआ करती हूं कि हर किसी की जिंदगी में प्यार आए.’

प्यार में ज्यादा देने वाला कौन होता है?

जब मृणाल से पूछा गया कि क्या महिलाएं प्यार में ज्यादा देने वाली होती हैं, तो उन्होंने इस बात से सहमति नहीं जताई.उनका कहना था कि प्यार में होने वाला हर इंसान देने वाला बन जाता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला.मृणाल ने कहा,’जरूरी नहीं कि सिर्फ महिलाएं ही ज्यादा देती हों. जो भी इंसान प्यार में होता है, वह अपने पार्टनर के लिए बहुत कुछ करता है. लेकिन प्यार में सिर्फ देना ही नहीं, उसे स्वीकार करना भी जरूरी है. कई बार प्यार को अपनाना और समझना मुश्किल हो जाता है. समय के साथ प्यार की परिभाषा बदलती रहती है.’उन्होंने आगे कहा,’प्यार ही एक ऐसी चीज है जो हमेशा बनी रहती है. जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उसके लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. उस वक्त यह मायने नहीं रखता कि आप पुरुष हैं या महिला.’

नए गाने के प्रमोशन में दिखीं मृणाल

मृणाल इन दिनों अपने नए गाने ‘भीगी भीगी'(Bheegi Bheegi) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस गाने को ‘ए.आर. रहमान’ (AR Rahman) ने कंपोज किया है, जबकि इसे ए.आर. अमीन और जसलीन रॉयल ने गाया है. गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक वीडियो में दुलकर सलमान भी नजर आ रहे हैं.

धनुष और मृणाल के रिश्ते की अफवाहें कैसे शुरू हुईं (Mrunal Thakur Dhanush Relationship)

धनुष और मृणाल के डेटिंग की चर्चाएं तब तेज हुईं जब दोनों को पिछले साल कई बार साथ देखा गया.मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ फिल्मों में काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया,’हां, दोनों के बीच रिश्ता है, लेकिन अभी यह नया है. फिलहाल वे अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं करना चाहते. हालांकि, साथ दिखने या बाहर जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है. दोनों के दोस्त इस रिश्ते को लेकर खुश हैं क्योंकि दोनों की सोच और पसंद काफी मिलती-जुलती है.’

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST