<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra से पहले इस एक्टर से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, फ़िल्मी स्टाइल में टूटी

हेमा की खूबसूरती के कई सुपरस्टार्स दीवाने थे जिनमें राज कुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र और धर्मेंद्र आदि शामिल थे.

Dharmendra Hema Malini Marriage: बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) से जुड़े कई किस्से आज भी बड़े फेमस हैं. रात को शराब पीकर किसी डायरेक्टर को कॉल करने से लेकर हेमा मालिनी से शादी तक धरम पाजी से जुड़ी कई कहानियां हैं. एक्टर से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं. दरअसल, यह पूरा मामला एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) से जुड़ा है, एक समय हेमा की शादी वेटरन एक्टर जितेंद्र से होने वाली थी हालांकि, एन मौके पर धरम पाजी ने पूरी बाजी ही पलट दी थी, क्या था पूरा मामला आइये जानते हैं.

99727983 

हेमा के दीवाने थे कई सुपरस्टार्स
हेमा मालिनी अपने समय की सबसे चर्चित एक्ट्रेस थीं. हेमा की खूबसूरती के कई सुपरस्टार्स दीवाने थे जिनमें राज कुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र और धर्मेंद्र आदि शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार ने तो दो बार अपने दिल की बात हेमा मालिनी के सामने रखी थी लेकिन हेमा ने दोनों ही बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. वहीं, जितेंद्र भी हेमा को पसंद करते थे लेकिन वे पहले से ही शोभा कपूर के साथ अफेयर में थे. इस बीच हुआ ये कि एक दिन संजीव कुमार ने जितेंद्र के हाथों एक लव लैटर हेमा को देने के लिए भिजवाया लेकिन जितेंद्र ने संजीव की जगह अपने दिल की बात हेमा से कह दी.

Screenshot 20250909 151809

हेमा की हां थी, मां को भी पसंद थे जितेंद्र 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा ने जितेंद्र को हां कह दिया था वहीं, एक्ट्रेस की मां को भी ये रिश्ता मंजूर था. इस बीच शादी भी पक्की कर ली गई लेकिन इसकी भनक शोभा कपूर को लग गई. शोभा ने बिना समय गंवाए धर्मेंद्र से मदद मांगी, चूंकि वे खुद हेमा को दिल ही दिल चाहते थे ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि यदि सच में ये शादी टूट जाए तो हेमा उनकी लाइफ में आ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एन शादी वाले दिन धर्मेंद्र, शोभा को लेकर वहां पहुंच गए जहां जितेंद्र और हेमा की शादी होने वाली थी. कहते हैं वहां खूब हंगामा हुआ और अंततः जितेंद्र और हेमा की शादी टूट गई. बताते चलें कि 1980 में हेमा और धर्मेंद्र ने शादी कर कर ली थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST