<
Categories: मनोरंजन

Dharmendra Last Film: आखिरी बार Amitabh Bachchan के पोते संग आएंगे नजर धर्मेंद्र, दिसंबर 2025 में होगी रिलीज!

Dharmendra Last Film: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल का आज सोमवार, 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया. 89 वर्षीय धर्मेंद्र काफी दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. उनके निधन (Dharmendra Death) से पूरा फिल्म जगत शोक में डूब गया है.

Dharmendra Death: धर्मेंद्र 89 की उम्र में भी सिनेमा में सक्रिय थे. वह कुछ फिल्मों के लिए काम कर रहे थे और उनके फैंस को भी काफी खुश थी को वो एक बार फिर अपने पसंदीदा एक्टर को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे. खबरों की माने तो धर्मेंद्र अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले थे, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई थी और यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.  इस फिल्म का पोस्टर आज रिलीज कियाा गया है, जिसमे धर्मेंद्र अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और पोस्ट देख सभी फैंस भावुक हो गए हैं.

क्या है फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी क्या है? (Dharmendra Last Film Ikkis)

1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक पर आधारित ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था.

Dharmendra Last Film IKKIS Poster

इक्कीस में धर्मेंद्र की भूमिका क्या होगी?

फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अभिनेता जयदीप अहलावत एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी के किरदार में हैं. धर्मेंद्र फिल्म में अरुण के दादा की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने पोते को अपने बीते दिनों की वीरता की कहानियां सुनाते हैं. फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने ही जारी हुआ था और दर्शकों ने धर्मेंद्र और अगस्त्य को साथ देखकर उनकी काफी सराहना की थी सोशल मीडिया पर उत्साह दिखाया था. यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है.

सनी देओल ने ट्रेलर शेयर कर इस पर खुशी जताई थी. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, ‘पापा फिर से धमाल मचाने वाले हैं. बहुत अच्छे लग रहे हैं पापा. लव यू. प्यारे अगस्त्य, ढेर सारी शुभकामनाएं, तुम भी धमाल मचाओगे! वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा!’ उन्होंने फिल्म को भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता को समर्पित ‘एक अनकही सच्ची कहानी’ बताया था. बता दें कि धर्मेंद्र की अदाकारी और सादगी ने पीढ़ियों को प्रभावित किया है. अब ‘इक्कीस’ उनके चाहने वालों के लिए एक भावनात्मक विदाई साबित होगी. हम सबको पर्दे पर आखिरी बार धर्मेंद्र की मुस्कान देखने का मौका मिलेगा.

धर्मेंद्र की एक और अधूरी फिल्म ‘मैंने प्यार किया फिर से’

‘इक्कीस’ के अलावा धर्मेंद्र अरबाज़ खान के साथ ‘मैंने प्यार किया फिर से’ में भी काम कर रहे थे. दोनों आखिरी बार 1998 की हिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में साथ आए थे. पारिवारिक ड्रामा और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म जून 2025 में लॉन्च की गई थी, लेकिन इसके बाद से कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है. धर्मेंद्र ने इस फिल्म को ‘मिक्स वेज- स्वाद और मनोरंजन का संगम’ बताया था, वहीं अरबाज़ खान ने कहा था, ‘धरमजी के साथ सेट पर लौटना सम्मान की बात है, वह अपने आप में एक संस्था हैं.’

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST