<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर’ हुआ फेल! विकी कौशल की ‘छावा’ का कुछ नहीं बिगाड़ पाए रणवीर सिह, छठे दिन भी खाई मात

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: 'धुरंधर' का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई किए जा रही है. हालांकि विकी कौशल की 'छावा' से अभी भी 'धुरंधर' पीछे चल रही है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: 5 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है ‘धुरंधर-धुरंधर’, लेकिन साल 2025 का असली ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि विकी कौशल को माना जा रहा है. रिलीज के पहले ही दिन से रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरो में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है. लेकिन बेहतरीन कमाई के बाद भी ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक ‘छावा’ को पीछे नहीं छोड़ पा रही है. छठे दिन की कमाई के मामले में भी ‘धुरंधर’ से आगे विकी कौशल की ‘छावा’ है. 

‘धुरंधर’ की रिलीज का आज 7वां दिन है और फिल्म की रिलीज के छठे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की ‘धुरंधर’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ का कारोबार किया है. हालांकि ये फिलहाल शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें थोड़ा बहुत इजाफा हो सकता है. इसी के साथ फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 180 करोड़ पहुंच गया है. यानी भारत में ‘धुरंधर’ ने 6 दिन के अंदर 180 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘धुरंधर’ ने खाई ‘छावा’ से मात

वहीं बात करें साल 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ की तो इसका रिकोर्ड फिलहाल रणवीर नहीं तोड़ पाए हैं. ‘छावा’ ने रिलीज के छठे दिन 32 करोड़ की शानदार कमाई की थी, जिसके साथ ही विकी कौशल की फिल्म का 6 दिन का टोटल कलेक्शन 197.75 करोड़ हो गया था. यानी ‘छावा’ की कमाई का ग्राफ रणवीर की ‘धुरंधर’ से काफी बेहतर माना जा सकता है. हालांकि वीकेंड पर ‘धुरंधर’ से और भी बेहतर की उम्मीद की जा रही है. 

रणवीर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

इतना ही नहीं रणवीर की ‘धुरंधर’ अब उनकी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे अब ‘धुरंधर’ने काफी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि जल्द ही ‘धुरंधर’ कमाई के मामले में ‘बाजीराव मस्तानी’ से भी आगे निकल जाएगी. 

विलेन बनकर छा गए अक्षय खन्ना

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा अक्षय खन्ना का काम पसंद किया जा रहा है, जिन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है. उनके चलने के स्टाइल से लेकर उनके बात करने के अंदाज तक की खूब चर्चा हो रही है. वहीं विलेन के रोल में भी अक्षय सभी सितारों पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. 

Sweety Gaur

Recent Posts

Abhishek Sharma ने प्रैक्टिस करने के लिए किसे बुला लिया? खड़े होकर देखते रह गए गौतम गंभीर; नाम सुन सब हैरान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान एक अनजान बॉलर…

Last Updated: October 22, 2026 11:21:48 IST

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST

Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर…

Last Updated: October 22, 2026 10:39:27 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST