<
Categories: मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान ,875 करोड़ के पार हुई कमाई तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही फिल्म का नाम गूंज रहा है और वह है आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर'. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने कमाई के वो रिकॉर्ड बना दिए है, जो बड़े-बड़े superstar के लिए सपना होते है. फिल्म को रिलीज हुए 7 हफ्ते हो चुके है.

Box Office :रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 46वें दिन भी यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने भारत में 875 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है.

 

7वें वीकेंड में भी शानदार कमाई
आमतौर पर फ़िल्में दो-तीन हफ्ते में दम तोड़ देती है,  लेकिन ‘धुरंधर’ ने अपने 7वें वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) में भी लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. 7वां शुक्रवार को 2.10 करोड़ रुपये, शनिवार में 3.60 करोड़ रुपये और रविवार में 4.25 करोड़ रुपये इतने हफ्तों के बाद भी करोड़ों में कमाई करना यह बताता है कि दर्शकों को फिल्म कितनी ज्यादा पसंद आ रही है. धुरंधर कि कुल भारतीय कमाई  ₹875.50 करोड़ है वर्ल्डवाइड कमाई  ₹1275 करोड़+ है और बजट ₹225 करोड़ रहा था. 

तोड़ दिए ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ के रिकॉर्ड
धुरंधर फिल्म अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘बाहुबली 2’, ‘जवान’ और ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 1275 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक बहुत बड़ी कामयाबी है.

अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह का जादू
फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता का बड़ा श्रेय अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की एक्टिंग को जाता है. अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ वाले अंदाज़ और रणवीर सिंह के एक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया है. फिल्म के गाने और डायलॉग्स सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे है, जिसकी वजह से लोग बार-बार फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंच रहे है. 

क्या होगा अगला टारगेट?
अब फिल्म की नज़र 900 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने पर है. हालांकि, 23 जनवरी को सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है, जिससे ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर मिल सकती है. लेकिन जिस रफ्तार से यह फिल्म चल रही है, उसे देखकर लगता है कि यह कुछ और नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेगी.

Mansi Sharma

Recent Posts

बेटे की चाहत में माता-पिता ने 2 बेटियों की ली जान? डायरी ने खोले राज़; पूरा मामला जान कांप उठेगा रूह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…

Last Updated: April 12, 2026 18:42:36 IST

George Linde: कौन हैं जॉर्ज लिंडे? न ऑक्शन में बिका, न प्लेइंग 11 में नाम, फिर भी गुजरात के खिलाफ कर दी बैटिंग

IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…

Last Updated: April 12, 2026 18:32:32 IST

न मैच फिक्सिंग, न बॉल टेंपरिंग… फिर क्यों रविंद्र जडेजा पर IPL में लगा था बैन, क्या था ‘गुनाह’?

Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 18:29:12 IST

कहीं आप तो भोजन के बाद थाली में नहीं धोते हाथ? तुरंत बदल लें यह गंदी आदत, वरना घर में परेशानियां…

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी…

Last Updated: April 12, 2026 18:27:00 IST