Dhurandhar Movie Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कई सुपरस्टार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.
Dhurandhar Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को लेकर खूब सुर्खियों में चल रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है. ‘धुरंधर’ का ट्रेलर (Dhurandhar Movie Trailer) 18 नवंबर को रिलीज हो चुका है. यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन, दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी गई है. फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे. आज उनका इंतजार पूरा हो गया है. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है.
ट्रेलर के शुरुआत में अर्जुन रामपाल एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वह शुरू में 1971 की जंग के बारे में बात करते हैं. वह कहते हैं कि 1971 की जंग के बाद पाकिस्तान में बड़ा उदास माहौल था, उस समय मैं केवल 6 साल का था. उस वक्त जिया उल हक ने ऐसी बातें कहीं, जो मेरे जहन में बस गई है. ब्लीड इंडिया विद थाउसेंड कट्स. मैं उस मुल्क के हालात बदतर कर दुंगा.” फिल्म में अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल ISI के किरदार में नजर आ रहे हैं.
रणवीर सिंह की इस फिल्म में खूब सारा खून खराबा देखने को मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. रणवीर सिंह और आर.माधवन भारत की तरफ से नजर आ रहे हैं. जो पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करते नजर आएंगे. रणवीर का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है.
फिल्म में अक्षय खन्ना REHMAN DAKAIT का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. वह पाकिस्तान की किसी पॉलिटिकल पार्टी का हिस्सा है. वह कसाई की तरह पकड़-पकड़कर सबको मौत की नींद सुलाता है. इस फिल्म में सबसे गजब डायलॉग संजय दत्त के हैं. वह एक से बढ़कर एक खतरनाक डायलॉग सुनने को मिलने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार है.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…