<
Categories: मनोरंजन

जब 12 साल की ये एक्ट्रेस 34 साल के अभिनेता से कर बैठी इश्क, लंदन में ही हो गया प्यार, फिर कर ली शादी

Saira Banu: बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं, जो अपने से 22 साल बड़े एक्टर संग इश्क कर बैठी थी. इतना ही नहीं, बताया जाता है एक्ट्रेस महज 12 वर्ष में ही अभिनेता को प्यार करने लगी थीं. चलिए जानते हैं इस दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि सायरा बानो हैं. उन्हें बॉलीवुड की दुनिया के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से प्यार हो गया था. कहते हैं ना कि इश्क में किसी भी चीज  का बंधन नहीं होता है. ठीक उसी प्रकार दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर था, जो सिर्फ एक नंबर साबित हुआ. एक नजर डालते हैं दोनों की प्रेम कहानी पर. 

12 साल की उम्र में दिलीप कुमार से हुआ प्यार

‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो की प्रेम कहानी फिल्मों की तरह लगती है. खुद सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें दिलीप कुमार से तब से प्यार था, जब वह सिर्फ 12 साल की थीं. साल 1960 में दिलीप कुमार की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘मुग़ल-ए-आज़म’ का पहला प्रीमियर मुंबई में रखा गया था. उसमें 16 साल की सायरा बानो भी पहुंची थीं और अपने पसंदीदा हीरो की एक झलक पाना चाहती थीं. लेकिन उन्हें बहुत निराशा हुई, क्योंकि दिलीप कुमार प्रीमियर में शामिल नहीं हो पाए थे.

एक-दूसरे को दिल दे बैठे दोनों सितारे

दोनों सितारों के बीच उम्र का बहुत फासला था, इसलिए जब ये साथ आए तो काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा. जब सायरा बानो की मां नसीम बानो ने इसमें दखल दिया. इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच प्यार का रिश्ता जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. इस कदम दोनों को एक-दूसरे के करीब लाया, जिसकी बदौलत दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. 

दिलीप कुमार ने किया प्रपोज

दिलीप कुमार ने सायरा बानो को शादी का प्रस्ताव दिया. दोनों के परिवार भी राजी थे, इसलिए सायरा बानो ने तुरंत हां कर दी. फिर उनकी शादी साल 1966 में हुई. उस वक्त सायरा बानो सिर्फ़ 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे. 

दोनों का नहीं था कोई बच्चा

दिलीप कुमार और सायरा बानो की दशकों लंबी शादीशुदा जिंदगी में 1972 में तब ठहराव आ गया, जब आठवें महीने में उनका गर्भपात हो गया. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सायरा बानो का बच्चा जन्म से पहले ही मर गया. साथ ही डॉक्टरों ने कहा था कि इस मिसकैरेज के बाद सायरा बानो दोबारा मां नहीं बन पाएंगी. दिलीप कुमार और सायरा बानो का कोई बच्चा नहीं है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST