<
Categories: मनोरंजन

Video: लाइव शो में घबरा गए दिलजीत दोसांझ, फैन की T-Shirt देखकर रोका कॉन्सर्ट; हरकत देख ये क्या बोल गए सिंगर?

Diljit Dosanjh Viral Video: ऑरा वर्ल्ड टूर के इटली कॉन्सर्ट में दिलजीत ने फैन की 'इक ओंकार' वाली T-Shirt देखकर शो रोका, विनम्रता से कहा- यह पवित्र चिन्ह है, मेरे नाम के साथ मत लिखो.

Diljit Dosanjh Viral Video: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)अभी अपने ऑरा वर्ल्ड टूर में बिजी चल रहे हैं. उनका ये टूर इस समय पूरे यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में लोगों का दिल जीत रहा है. इस बीच उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होते रहते हैं. लेकिन, इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने फैन से कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं.

ऑरा वर्ल्ड टूर पर सिंगर

सिंगर स्टेज पर मौजूद है और वह अपने फैन की टी शर्ट पर लिखे कुछ शब्द से नाराजगी लेकिन बेहद विनम्र तरीके से जताते नजर आ रहे हैं. इटली में अपने लेटेस्ट कॉन्सर्ट के दौरान, सिंगर ने बहुत ही विनम्र तरीके से अपने फैंस को इम्प्रेस किया. उन्होंने एक विदेशी फैन को प्यार से मना किया क्योंकि उसने पवित्र सिख साइन ‘इक ओंकार’ के साथ दिलजीत का नाम लिखा था. 

वायरल हुआ दिलजीत का वीडियो

वीडियो में दिलजीत दोसांझ एक इंटरनेशनल फैन को स्टेज पर बुलाते हुए दिख रहे हैं, उनके साथ एक महिला साथी भी है. फैन ने एक कस्टम-प्रिंटेड सफेद टी-शर्ट पहनी थी जिस पर ‘इक ओंकार’ और दिलजीत का नाम लिखा था. सिंगर-एक्टर ने टी-शर्ट पर हाथ रखा और इंग्लिश में समझाने की कोशिश की, ‘यह भगवान है…यह बहुत खास है… और मेरा नाम साथ में, नहीं, नहीं लिखे प्लीज’ उन्होंने कहा कि पवित्र साइन सिर्फ भगवान के लिए है और इसे अपने नाम के साथ नहीं रखना चाहिए.

वायरल वीडियो यहां देखें

ये भी पढ़ें:  Satya Niketan Building Collapse: पकड़ा गया बिल्डिंग का मालिक हरिराम गुप्ता, पुलिस ने भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

फैन ने सिंगर से मांगी माफी

diljit dosanjh

स्टेज पर फैन ने सिंगर से हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी. वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी फैंस ने काफी माफई मांगी. फैन ने लिखा कि ‘दिलजीत यह एक अनएक्सपेक्टेड और सर्रियल मोमेंट था. शर्ट बनाते समय मुझे पता नहीं था कि दिलजीत का नाम 78 सिंबल के इतने करीब है. मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था, असल में 75 मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं रेगुलर गुरुद्वारा जाता हूं. मैंने जो भी परेशानी खड़ी की उसके लिए माफ़ी चाहता हूं’.

ये भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse : हर मंजिल के कमरे का किराया अलग, एक बेड का रेंट सुन पकड़ लेंगे माथा? दो साल पहले ही बने थे दो फ्लोर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST