बीते दिन रविवार को ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला. फिल्म ने दसवें दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं अस्सी और दो दीवाने सहर में रविवार को भी डेढ़ करोड़ तक नहीं पहुंच पाए.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Box Office Collection: 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और दो दीवाने सहर में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो अपना 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बन गई है है. तापसी पन्नू के कोर्टरूम ड्रामा ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.37 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर दो दीवाने सहर में ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रपए की कमाई की. वहीं शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपए की कमाई की.
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है. ये एक रेप विक्टिम का कहानी दिखाता है. साथ ही समाज के लिए एक आईना है. इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ फिल्म ने तीन दिनों में 3.97 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.
वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की. इस तरह फिल्म ने भारत में कुल 4.06 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.
वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया. फिल्म रिलीज के दस दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है. 23 फरवरी 2026 को साजिद नाडियाडवाला के इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेटा शेयर किया गया. इसमें बताया गया कि फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 100.10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.60 करोड़ रुपए कमाए. वहीं फिल्म ने 23.5 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया.
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…
KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…
Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…