<
Categories: मनोरंजन

जब एक फिल्म को 12 मेकर्स ने नकारा, 3 दिग्गजों ने ठुकराई; फिर बिग बी की ‘हां’ से बन गया इतिहास

Amitabh Bachchan Movie: सिनेमाई दुनिया में एक ऐसी फिल्म थी, जिसे 12 निर्माताओं और उस दौर के तीन सुपरस्टार्स ने ठुकरा दिया था. लेकिन फिर एक हां ने फिल्म की ऐसी किस्मत बदली की उसने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था.

साल 1978 में एक फिल्म  रिलीज हुई, जिसने इतिहास रच दिया था. लेकिन इस फिल्म को पहले 12 निर्माताओं ने करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं देव आनंद, धर्मेंद्र, जीतेंद्र जैसे 3 दिग्गज एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाने से मना कर दिया था. फिर एक एक्टर की हां ने बॉलीवुड की दिशा बदलकर रख दी थी. जानिए आखिर क्या था फिल्म का नाम.

क्या है फिल्म का नाम?

चंद्र बरोट के निर्देशन में साल 1978 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन’ रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को एक खलनायक और एंग्री यंग मैन के रूप में प्रदर्शित करने का काम किया था. 

12 निर्माताओं ने ठुकरा दी थी फिल्म

दिग्गज सलीम-जावेद की जोड़ी द्वारा लिखी गई इस कहानी को शुरू में कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था. कम से कम 12 निर्माताओं द्वारा इस फिल्म को ठुकरा दिया  गया था, क्योंकि उन्हें यकीन था कि दर्शक इस जॉनर की कहानी को बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे. इतना ही नहीं, उस समय के दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद, धर्मेंद्र और जीतेंद्र को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन तीनों ने इसे अस्वीकार कर दिया। इस किरदार को सबने बहुत खतरनाक माना.

बिग बी की एक हां ने रच दिया इतिहास

बाद में अभिनेता जीतेंद्र ने ही फिल्म निर्माताओं को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और उनसे सीधे संपर्क करने को कहा. उस वक्त अमिताभ बच्चन अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे थे. उन्होंने कहानी की ताकत को तुरंत समझ लिया और बिना किसी हिचक के फिल्म के लिए हामी भर दी. आगे चलकर यही फैसला उनके करियर और बॉलीवुड दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.

फिल्म की शुरुआत हुई धीमी, फिर…

फिल्म ‘डॉन’ 12 मई, 1978 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को थिएटर्स में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.  फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले, बिग बी की एक और फिल्म ‘त्रिशूल’ सिनेमाघरों में आई थी. ‘डॉन’ की शुरुआत धीमी रही और सभी को लगा कि यह औसत प्रदर्शन ही कर पाएगी. लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने धीरे-धीरे हालात बदल दिए. दर्शकों ने बिग बी के खतरनाक डॉन और डरपोक विजय के दोहरे किरदार को खूब पसंद किया था. इस फिल्म का गाना ‘खाइके पान बनारस वाला’ और डायलॉग ‘डॉन को पकड़ना, मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है’ बेहद चर्चित हुआ था.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST