<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, विजय सलगांवकर के आगे बड़े-बड़े धुरंधर फेल; जानें छठे दिन का कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. विजय सलगांवकर की कहानी देखने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam : The Conclusion) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. विजय सलगांवकर की कहानी का अगला अध्याय देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था, जिसका असर अब कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है. शुरुआती दिनों में शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है.

पहले दिन से ही दिखा जबरदस्त क्रेज

‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 62 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार शुरुआत की. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये और मंगलवार को 19.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. बुधवार को वर्किंग डे होने के कारण कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने करीब 15.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही छह दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन 232.50 करोड़ रुपये हो गया. 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 366 करोड़ के पार

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘दृश्यम 3’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक फिल्म ने भारत में 279 करोड़ रुपये ग्रॉस और विदेशों में 87.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.50 करोड़ रुपये हो गया है. 

ये भी पढ़ें:  Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

अब 250 करोड़ पर नजर

छह दिनों में 232.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म की नजर 250 करोड़ के आंकड़े पर है. हालांकि वीकडेज में कमाई कुछ कम हुई है, लेकिन फिल्म को मिल रहे दर्शकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश

Delhi Lahori Gate 2.3 crore Robbery:चर्च मिशन पुलिस स्टेशन इलाके में चार क्रिमिनल एक ऑफिस…

Last Updated: October 29, 2026 12:53:48 IST

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का मैच कब और कहां देखें लाइव, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 30…

Last Updated: October 29, 2026 12:39:11 IST

Karwa Chauth 2026 Vrat Katha: करवा चौथ पर क्यों पढ़ी जाती है व्रत कथा? जानें करवा माता की कहानी और व्रत का महत्व

Karwa Chauth Ki Kahani: करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला…

Last Updated: October 29, 2026 12:28:15 IST

हर बच्चे पर थेरेपी का अलग असर, सही योजना के लिए मनोवैज्ञानिक आकलन ज़रूरी

इंदौर की बाल मनोवैज्ञानिक का कहना है कि थेरेपी तभी असरदार होती है जब वह…

Last Updated: October 29, 2026 11:37:17 IST

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध-काव्या की शादी का शाही न्योता! 3 महीने में तैयार हुआ विंटेज वेडिंग बॉक्स, अंदर की चीजें देख रह जाएंगे हैरान

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच शाही…

Last Updated: October 29, 2026 11:32:49 IST

Watch Video: BARC में नौकरी, कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई और फिर बन गया संन्यासी; इंजीनियर की कहानी सुन लोग रह गए हैरान

Watch Video: BARC में नौकरी और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले एक शख्स ने…

Last Updated: October 29, 2026 11:03:32 IST