Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

Shefali Bagga Betting App Controversy: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोशन से मिले 1.20 करोड़ रुपये ED को सौंप दिए. उनका दावा है कि उन्हें ऐप के अवैध होने की जानकारी नहीं थी.

Written By:
Last Updated: October 8, 2026 08:41:11 IST

Mobile Ads 1x1

Shefali Bagga Mahadev Betting App: टीवी प्रेजेंटर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, शेफाली ने बेटिंग ऐप के प्रमोशन से मिली रकम में से 1.20 करोड़ रुपये स्वेच्छा से ED को सौंप दिए हैं.

प्रमोशनल वीडियो के लिए मिले थे पैसे

ED की चार्जशीट के अनुसार, शेफाली बग्गा को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट से जुड़े लोगों की ओर से प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. ED से पूछताछ के बाद शेफाली ने एजेंसी को 1.20 करोड़ रुपये वापस कर दिए. पूछताछ के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि जिस ऐप का वह प्रमोशन कर रही थीं, वह अवैध तरीके से चलाया जा रहा है.

ED ने दाखिल की चार्जशीट

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट मामले में ED ने छत्तीसगढ़ की रायपुर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में कुल 42 लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में बेटिंग से कमाई गई रकम को अलग-अलग कंपनियों और निवेश के जरिए आगे बढ़ाने का आरोप है. ED का दावा है कि इस नेटवर्क में अपराध से हुई कमाई हजारों करोड़ रुपये की है.

कई बड़े नाम जांच के घेरे में

इस मामले में कई कारोबारी और अन्य लोग भी जांच के घेरे में हैं. चार्जशीट में Ebix ग्रुप से जुड़े विकास गर्ग और EaseMyTrip के प्रमोटर निशांत पिट्टी का नाम भी सामने आया है. ED ने इन लोगों पर अपराध से हुई रकम को आगे बढ़ाने से जुड़े आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: 75 साल के उम्र में नाना पाटेकर का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह

बॉलीवुड से भी जुड़ा है मामला

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED इससे पहले कई बॉलीवुड कलाकारों और सिंगर्स को भी पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है. आरोप है कि कुछ लोगों ने विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जबकि कुछ ने वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के जरिए ऐप का प्रचार किया.

75 हजार करोड़ से ज्यादा की अपराध की आय

ED की ताजा चार्जशीट के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़ी अपराध की कुल आय 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. एजेंसी का कहना है कि वास्तविक रकम इससे भी अधिक हो सकती है. मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कई लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:   Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? 45 मिनट तक लगातार CPR के बाद भी नहीं बची जान; सदमे में बॉलीवुड

MORE NEWS