<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 First Review: दिमाग या नसीब का खेल…किस तरह से अपने परिवार को चक्रव्यू से बचाएगा विजय या सामने आ जाएगा 2 अक्टूबर की रात का काला सच?

Drishyam: The Conclusion Review: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज हो गई है. फिल्म को 4.5 स्टार मिले साथ ही 5 दिन में 12 लाख टिकट बिके. जयदीप अहलावत की एक्टिंग और क्लाइमैक्स आपकी सोच से बेहद परे होने वाला है.

Drishyam: The Conclusion Review: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के क्रेज को देखते हुए 27 सितंबर को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. जिसके बाद टिकट तेजी से बिकते हुए नजर आए रहे. सिर्फ पांच दिनों में 12 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं. अगर आप यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ इसका पहला रिव्यू है.

कितनी मिली फिल्म को रेटिंग?

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘दृश्यम 3’ का अपना शुरुआती रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4.5 रेटिंग दी. उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग को ‘शानदार’ बताया और जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे खास बात कहा. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘बहुत ज्यादा उम्मीदों पर खरी उतरी है. बिना किसी शक के, यह Drishyam फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है और 2026 की बेस्ट फिल्मों में से एक है. पक्का ब्लॉकबस्टर है.’

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion Review) में आपको 2 अक्टूबर की उस आंधी और बारिश वाली रात को क्या हुआ? उसका राज इस फिल्म में आपको पता लगने वाला है. पिछले दोनों पार्ट की तरह ये पार्ट भी काफी दिलचस्प और मजेदार रहने वाला है. मीरा (तबू) अपने पति महेश देशमुख (रजत कपूर) से अपने बेटे कोो इंसाफ दिलाने की बात एक बार फिर करती नजर आएगी. जिसके बाद एक बार फिर से केस खुलता है और विजय के परिवार की नींद उड़ जाती है. जिसके बाद क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर की एंट्री होती है, जिसका किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं. वह एक बार फिर से अपने पूरे परिवार को बचाने के लिए जान झोंक देता है. इंटरवल से पहले सस्पेंस देखने को मिलने वाले है. वहीं दूसरे हाफ में आपको उस रात का सच पता लग जाएगा. लेकिन फिल्म का एंड आपकी सोच से बिल्कुल परे होने वाला है. जिसके लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा.

‘दृश्यम 3’ का डायरेक्शन कैसा है?

तरण आदर्श ने फिल्म की हर चीज की तारीफ की है, डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग तक…फिल्म के डायरेक्शन के बारे में उन्होंने लिखा, ‘डायरेक्टर अभिषेक पाठक, जिन्होंने इस सीरीज का दूसरा पार्ट डायरेक्ट किया था, एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हमारे समय के बेहतरीन कहानीकारों में से एक हैं. उन्होंने सच में इस फ्रेंचाइजी की असल भावना को समझा है. सिर्फ पुराने फॉर्मूले को दोहराने के बजाय, वह कहानी को आगे बढ़ाते हैं. शायद डायरेक्शन और राइटिंग या दोनों ही फिल्म की सबसे शानदार खूबियां हैं…’

जयदीप अहलावत ने लूटी महफिल

अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ का रोल निभा रहे हैं. वह इस फ्रेंचाइजी की जान हैं और दृश्यम: द कन्क्लूजन में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने इस मुश्किल रोल को शानदार ढंग से निभाया है. खासकर जयदीप अहलावत के साथ इंटरवल से पहले वाला सीन फिल्म को बार-बार देखने लायक बनाता है.’

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

अजय देवगन और बाकी कास्ट

तरण आदर्श ने आगे लिखा, ‘फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा पहले हाफ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच का टकराव है. यह टकराव ज़बरदस्त और तारीफ़ के काबिल है. कोर्टरूम के सीन भी फिल्म की बड़ी खूबियां हैं. शुरुआती सीन, जिनमें अजय देवगन, उनका परिवार और प्रकाश राज हैं, वे भी शानदार हैं.’ तरण आदर्श ने फिल्म के क्लाइमेक्स और कहानी के बारे में भी बात की. वह कहते हैं, ‘फिर आता है अहम क्लाइमेक्स: क्या एंडिंग वैसी ही असरदार और दिलचस्प है जैसी उम्मीद थी? क्या यह दर्शकों को संतुष्ट करती है? फिल्म की एंडिंग दमदार, मनोरंजक और पूरी तरह से संतुष्ट करने वाली है…’

ये भी पढ़ें: बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi Protest: जंतर-मंतर और CP पर धारा-163 लागू, नहीं कर पाएंगे ये काम; पुलिस के हजारों जवान तैनात

Delhi Protest: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने…

Last Updated: October 2, 2026 09:42:28 IST

Mohammad Deepak Arrested: ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए दीपक कुमार गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammad Deepak Arrested: जांच के दौरान, पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज, तस्वीरें और दूसरे…

Last Updated: October 2, 2026 08:25:47 IST

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति,…

Last Updated: October 2, 2026 08:18:40 IST