Live TV
Search
Home > मनोरंजन > बदला, रहस्य और विजय की चाल… ‘सैम’ की मौत के बाद सलगांवकर परिवार कैसे करेगा तब्बू के प्लान का सामना?

बदला, रहस्य और विजय की चाल… ‘सैम’ की मौत के बाद सलगांवकर परिवार कैसे करेगा तब्बू के प्लान का सामना?

Drishyam 3 Trailer Out: दृष्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिससे साफ है कि इस बार फिर से अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में वापस आए हैं. वहीं तब्बू अपने बेटे की मौत का बदला लेने की फुल तैयारी में हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-09 15:08:01

Mobile Ads 1x1

Drishyam 3 Trailer Out: ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज़ी के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस बार विजय के सामने एक ऐसा पुलिस अफसर है, जो पुराने मामलों को सुलझाने और सच सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

फिल्म की कहानी ‘दृश्यम 2’ के बाद की घटनाओं से आगे बढ़ती है. विजय ने जिस तरह अपने परिवार को मुश्किल हालात से बचाया था, अब उसके सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. इस बार केस की जिम्मेदारी SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत को मिलती है.

ट्रेलर में क्या है?

ट्रेलर में जयदीप अहलावत का किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है. राजवीर सिंह तोमर सिर्फ केस की जांच नहीं करना चाहते बल्कि वह विजय और उसके परिवार से जुड़े पुराने राज को सामने लाने के इरादे में हैं. ऐसे में विजय के लिए अपने परिवार को सुरक्षित रखना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल होने वाला है. इस बार विजय का कहना है कि दिमाग के साथ ही किस्मत उन्हें बचाएगी. फिल्म में तब्बू भी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं. वे अब अपने बेटे की मौत के लिए न्याय नहीं चाहतीं बल्कि उसकी मौत का बदला लेना चाहती हैं. उनके साथ श्रिया सरन, रजत कपूर और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. वहीं, प्रकाश राज भी कहानी में एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

पुराने राज और नई कहानी

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की खास बात यह है कि यह फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा होने के बावजूद एक नई कहानी लेकर आ रही है. ट्रेलर में पुराने राज जरूर नजर आते हैं लेकिन इस बार कहानी और स्क्रीनप्ले नया है. विजय की सबसे बड़ी ताकत उसका दिमाग है और अब देखना दिलचस्प होगा कि वह राजवीर की तेज जांच से अपने परिवार को कैसे बचाता है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए गोवा को चुना गया क्योंकि ‘दृश्यम’ की कहानी में इस जगह का खास महत्व रहा है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को Star Studio18 प्रस्तुत कर रहा है और Panorama Studios इसका निर्माण कर रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

MORE NEWS