<

Durga Khote: बेटे के कत्ल के लिए पति को सौंपी तलवार, खुद की जान दांव पर लगा चीते से भिड़ गई थीं दुर्गा खोटे

Durga Khote Birth Anniversary: सिनेमाई दुनिया की सबसे पढ़ी लिखी और रईस अभिनेत्रियों में शुमार दुर्गा खोटे का आज यानी 14 जनवरी को जन्मतिथि है. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कई दिलेरी वाले काम किए थे. एक बार तो वो चीता से लड़ गई थीं. जानिए उनके जीवन से जुड़े अनसुने किस्से.

Durga Khote Interesting Facts: जिस दौर में सिनेमा में महिलाओं या लड़कियों का काम करना अच्छा नहीं माना जाता था. उस समय दुर्गा खोटे ने सभी परंपराओं और गलत मानसिकता को पीछे छोड़ फिल्मों में अभिनय किया. एक्ट्रेस बहुत ही अमीर खानदान से ताल्लुक रखती थीं. एक्ट्रेस को फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में जोधा बाई के रूप में यादगार किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. दुर्गा खोटे ने अपने जीवन में कई साहसी काम किए थे. एक किस्सा बेहद प्रचलित है, जब वह अपने क्रू मेंबर्स की जान बचाने के लिए चीते से भिड़ गईं. 

जब चीते से लड़ गईं दुर्गा खोटे

दुर्गा खोटे फिल्म ‘माया मच्छिंद्र’ की शूटिंग कोल्हापुर में कर रही थीं. उस दौरान वहां कुछ चीतों को शूट के लिए सेट पर लाया गया था. उनके साथ उन चीतों का ट्रेनर भी था, लेकिन तभी अचानक एक चीते ने एक क्रू मेंबर पर हमला कर दिया. उस आदमी को बचाने के लिए अभिनेत्री ने अपनी जान की परवाह नहीं की और उस चीते से भिड़ गईं. हालांकि, थोड़ी देर बाद ट्रेनर ने उस चीते को शांत कराया और एक्ट्रेस भी बाल-बाल बच गई थीं और कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. 

जब बेटे के कत्ल के लिए सौंपी तलवार

फिल्म मुगल-ए-आजम में दुर्गा खोटे ने जोधाबाई का किरदार निभाया था. इस फिल्म का उनका एक सीन काफी ज्यादा हिट हुआ था, जिसमें वह शहंशाह अकबर को तलवार देते हुए कहती हैं, ‘आपने सुहाग की लाली मेरे माथे से मिटो तो दी, लेकिन इसे अब आपको मेरे बेटे सलीम के खून से ये लाली लगानी होगी. सुहाग की कीमत अगर औलाद का खून है तो लीजिए यह तलवार और बड़े ही खुशी से अपनी औलाद का कत्ल कर दीजिए. मैं उफ्फ तक नहीं करूंगी. उन्होंने इस फिल्म में अपने बेटे के कत्ल के लिए पति को अपने हाथों से तलवार सौंपी थी. ये किरदार उनका काफी चर्चा में रहा था. 

अंग्रेजी सुन मेकर्स हुए हैरान

दुर्गा खोटे की बहन को एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री को यह किरदार करने के लिए कहा. जब एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए गईं, तो निर्माता उनकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुन हैरान हो गए. उस दौर में कोई भी लड़की इतनी पढ़ी-लिखी नहीं होती थी. यह घटना सिर्फ मेकर्स ही नहीं, बल्कि जिसने भी सुनी वो चौंक गए। 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST