Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘शादी का वादा किया, फिर…’ एजाज खान पर गर्लफ्रेंड के सनसनीखेज आरोप, राज़ खुलते ही इंडस्ट्री में मचा था बवाल

‘शादी का वादा किया, फिर…’ एजाज खान पर गर्लफ्रेंड के सनसनीखेज आरोप, राज़ खुलते ही इंडस्ट्री में मचा था बवाल

Eijaz Khan Rape Allegations: एजाज खान पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप और मारपीट का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था, हालांकि एजाज ने सभी आरोपों को खारिज किया था.

Written By:
Last Updated: August 25, 2026 09:37:46 IST

Mobile Ads 1x1

Eijaz Khan Rape Allegations: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके एजाज खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है. एक बार तो एजाज पर ऐसे घिनौने आरोप लगे थे, जिसे जान हर कोई हैरान रह गया था. उन पर उनकी गर्लफ्रेंड यानी एक्ट्रेस ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि एजाज ने उनसे शादी का वादा किया और बात वह अपने वादे से पीछे हट गए. इस दौरान उनके साथ कई बार रेप भी किया गया. इन दावों के बाद सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन की दुनिया तक हलचल मच गई थी. हालांकि, एजाज खान ने इन दावों को खारिज कर दिया था. 

गर्लफ्रेंड ने लगाए रेप के आरोप 

एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर एजाज पर बलात्कार का मामला दर्ज किया था. एक्ट्रेस ने उन पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, एजाज खान ने उन्होंने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ और कई प्रोजेक्ट में काम देने का वादा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि शो बनने के दौरान उन्होंने शादी को लेकर एजाज से बात की. लेकिन उन्होंने केवल बार-बार आश्वासन दिया. एक्ट्रेस ने दावा किया कि शादी का वादा कर वह उन्हें अपने घर लेकर जाता और उसके साथ रेप करता था. उन्होंने एक्टर पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने यहां तक खुलासा किया था एजाज ने उनसे कहा कि उनके धर्म में चार शादियों की इजाजत है और वह उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे. एक्ट्रेस के इस आरोप के बाद एजाज को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें:  ‘बहुत सह लिया…’, हिमांशी खुराना का छलका गुस्सा, धर्म परिवर्तन को लेकर Ex आसिम रियाज को लेकर कह दी बड़ी बात

एजाज खान ने आरोपों को किया था खारिज 

‘बिग बॉस 14’ में एजाज खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक पुराने विवाद के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि यह मामला उनकी लव लाइफ से जुड़ा था और इसने उनकी जिंदगी को काफी प्रभावित किया था. एजाज के मुताबिक, वह उस समय अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. जब उन्होंने उससे शादी करने से इनकार किया था, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शादी से इनकार करने के बाद मामला इतना बढ़ जाएगा. एजाज ने बताया था कि इस पूरे मामले का असर उनके परिवार पर भी पड़ सकता था. उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने उस समय उनका साथ दिया था और सारा आरोप अपने ऊपर लेने की बात कही थी. इस घटना से एजाज काफी टूट गए थे. 

ये भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र 2 की अटकलों पर लगा विराम! रणबीर के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने दी जानकारी

MORE NEWS