<
Categories: मनोरंजन

Scuba diving क्या है, एक चूक और फेमस सिंगर को निगल गया नीला समुंदर

Zubeen Garg- Scuba Diving: सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग फेमस सिंगर जुबिन गर्ग के निधन की खबर ने सभी को सदमें में डाल दिया है. सिर्फ 52 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके फैंस इस दुखद खबर से गहरे सदमे में हैं. आइए जानतें हैं आखिर क्या है स्कूबा डाइविंग और कैसे हुई मौत.

Zubeen Garg Death: बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया है. 52 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है और फैंस इस सदमें से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जुबिन गर्ग सिंगापुर में थे, जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी जान चली गई.जुबिन न सिर्फ बॉलीवुड में बेहतरीन योगदान के लिए जाने जाते थे..

कैसे हुई सिंगर की मौत?

रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे समुद्र में गिर गए. उन्हें तुरंत बचा लिया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. आज ही उन्हें सिंगापुर में होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करना था.

जुबिन गर्ग कौन थे?

1972 में मेघालय में जन्मे जुबिन गर्ग का असली नाम जुबिन बोरठाकुर था. बाद में उन्होंने अपने नाम के साथ “गर्ग” जोड़ा और इसी नाम से पहचान बनाई. जुबिन ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर का मशहूर गाना ‘या अली’ गाकर पूरी दुनिया में पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने सुबह सुबह, क्या राज है जैसे कई हिट गानों से बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत की.जुबिन सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि असमिया, बंगाली समेत 40 से ज्यादा भाषाओं और बोलियों में गा चुके थे. उन्हें असम का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गायक भी माना जाता था. असमिया संगीत जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

क्या है स्कूबा डाइविंग?

स्कूबा डाइविंग एक वॉटर स्पोर्ट्स है, जिसमें व्यक्ति पानी के अंदर जाकर खास उपकरणों की मदद से सांस लेता है. दरअसल, SCUBA का पूरा नाम है Self Contained Underwater Breathing Apparatus यानी ऐसा सिस्टम जिससे डाइवर्स पानी के अंदर भी आसानी से सांस ले पाते हैं.

क्यों की जाती है स्कूबा डाइविंग?

ज्यादातर लोग इसे एंटरटेनमेंट और एडवेंचर के लिए करते हैं. वहीं कई डाइवर्स नदियों, झीलों और समुद्र की गहराई में जाकर वहां के जीव-जंतुओं और वातावरण का पता लगाने के लिए भी स्कूबा डाइविंग करते हैं.स्कूबा डाइविंग करने के लिए डाइवर्स एक खास ऑक्सीजन सिलेंडर और ब्रीदिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. इस उपकरण से उन्हें पानी के भीतर सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती. इसके अलावा, डाइवर्स को सही ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि वे गहराई में सुरक्षित तरीके से डाइव कर सकें.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST