Shakeel Nurani: हाल ही में फिल्ममेकर शकील नूरानी को मुंबई की मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी 8 अगस्त की तड़के हुई. 73 साल के नूरानी पर एक 33 साल की एक्ट्रेस ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं.
पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में दावा किया कि शकील नूरानी ने उसे काम दिलाने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
काम दिलाने के नाम पर उठाया फायदा
एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में बताया कि 2016 में एक अवॉर्ड फंक्शन में मुलाकात के बाद नूरानी ने उसे फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी. बाद में स्क्रिप्ट पढ़ने बहाने उसे मालवणी स्थित अपने घर बुलाया और कथित तौर पर नशीला ड्रिंक देकर उसका रेप किया. पीड़ित महिला ने आरोपी पर वीडियो के जरिए धमकाने और कई बार यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
शकील नूरानी, जिन्होंने सुनील शेट्टी स्टारर ‘बड़े दिल वाला’ और गोविंदा स्टारर ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्मों का डायरेक्टर किया है, को मालवणी पुलिस ने 8 अगस्त की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने नूरानी को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि पुलिस ने 33 साल की एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है.