Live TV
Search
Home > मनोरंजन > गिरते-गिरते बचे शाहरुख खान के बेटे, दोस्त की शादी में कर दिया कांड, आर्यन खान के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

गिरते-गिरते बचे शाहरुख खान के बेटे, दोस्त की शादी में कर दिया कांड, आर्यन खान के वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान हाल ही में एक करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी के फंक्शन में शामिल हुए, जिसमें जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन का बिल्कुल निराला रूप ही सामने आया. आमतौर पर हमेशा सीरियस मोड में रहने वाले आर्यन ने बेहद फनी अंदाज में दूल्हे के जूते चोरी होने से बचाये.

Written By:
Last Updated: 2026-04-23 16:10:40

Mobile Ads 1x1

Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर आर्यन खान का हाल ही में एक अलग अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर सब यही कह रहे हैं कि क्या ये वाकई आर्यन खान हैं?

दरअसल आर्यन अपने एक करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी के फंक्शन में शामिल हुए, जिसमें जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन का बिल्कुल निराला रूप ही सामने आया. आमतौर पर हमेशा सीरियस मोड में रहने वाले आर्यन ने बेहद फनी अंदाज में दूल्हे के जूते चोरी होने से बचाये.

वायरल हुआ आर्यन का ‘फनी’ अंदाज 

वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे वेडिंग ऑर्गेनाइजर ने शेयर किया था. इस वीडियो में आर्यन दूल्हे का जूता चोरी होने से बचाने के लिए हाथ में लेकर भागते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कई लोग उनसे जूता छीनने की भी कोशिश करते दिखते हैं, पूरा सीन फिल्म ‘हम आपके हैं कौन ‘ के ‘जूते दो पैसे लो’ जैसा बिलकुल फ़िल्मी दिखाई देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन जूते को बचाने के चक्कर में अपना बैलेंस खो बैठते हैं और गिरते-गिरते बचते हैं. इसके बावजूद उनके हाथ से जूता नहीं छूटता. बता दें कि वीडियो में आर्यन कैजुअल लुक में नजर आए, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने जींस, टी-शर्ट और ब्राउन कलर की जैकेट पहनी हुई थी. 

आर्यन खान के बारे में 

आर्यन भारतीय अभिनेता शाहरुख ख़ान और निर्माता गौरी ख़ान के सबसे बड़े बेटे हैं. दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के बाद, उन्होंने 2022 में कंपनी स्लैब वेंचर्स की सह-स्थापना की, जिसके तहत उन्होंने डी’यावोल नामक एक लक्जरी सामूहिक ब्रांड लॉन्च किया. इसके अलावा उन्होंने डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है और हाल ही में वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ का डायरेक्शन किया है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

MORE NEWS